एक्सप्लोरर

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

Mahindra Cars Offers: महिंद्रा बोलेरो पर इस महीने कुल 82,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज लाभ, कॉर्पोरेट छूट, एक्सेसरीज़ और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है.

Mahindra Cars Offers May 2024: मई 2024 में भी, महिंद्रा के पास अभी भी MY2023 की अनसोल्ड एसयूवी का एक अच्छा बैकलॉग है, जिसमें XUV400 EV, XUV300, XUV700 और स्कॉर्पियो-N शामिल हैं, जिसके कारण इन मॉडलों पर भारी छूट और बेनिफिट की पेशकश इस महीने भी जारी हैं. MY2023 XUV700 और स्कॉर्पियो-N पर मिल रहा कैश डिस्काउंट बरकरार रहेगा, जबकि XUV300 पर बेनिफिट्स बढ़ गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि आप इस महीने अपनी नई महिंद्रा एसयूवी पर कितनी बचत कर सकते हैं. हालांकि, मई 2024 में स्कॉर्पियो, हाल ही में लॉन्च हुई XUV 3XO और थार पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है.

महिंद्रा XUV300 पर छूट

नई XUV 3XO के लॉन्च के साथ, जो कि XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट है. एक्सयूवी 300 पर 1.79 लाख रुपये तक की छूट और लाभ मिल रहे हैं, जो कि पिछले महीने की छूट से लगभग 20,000 रुपये अधिक है. ये लाभ नकद छूट, ऑफिशियल एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी के रूप में मिलते हैं. टॉप-स्पेक XUV300 W8 डीजल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा लाभ मिल रहे हैं, जबकि W8 पेट्रोल ट्रिम पर 1.59 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं W6, W4 और W2 वेरिएंट पर क्रमशः 1.33 लाख रुपये, 95,000 रुपये और 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा XUV400 पर छूट

कंपनी के पास MY2023 XUV400 EVs का स्टॉक बचा हुआ है, जिस कारण इस ग्राहक ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 4.4 लाख रुपये तक का बड़ा लाभ उठा सकते हैं. इस महीने पिछले साल बनी XUV400 EL पर 3.4 लाख रुपये की छूट मिल रही है. वहीं, इस साल जनवरी में आई और PRO वेरिएंट के साथ अपडेटेड XUV400 पर भी 1.4 लाख रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है, जो कि वेरिएंट, बैटरी पैक और चार्जिंग क्षमता पर निर्भर करता है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा XUV700 पर छूट

महिंद्रा की इस फ्लैगशिप एसयूवी के MY2023 मॉडल पर इस महीने 1.5 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट उपलब्ध है. AX 5 को छोड़कर अधिकतम छूट सभी वेरिएंट पर उपलब्ध है. इन सभी ट्रिम्स पर 1.3 लाख रुपये की नकद छूट मिल रही है. हालांकि कंपनी MY2024 XUV700 पर कोई लाभ नहीं दे रही है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पर छूट

XUV700 की तरह, स्कॉर्पियो-एन पर पिछले महीने मिलने वाली छूट इस महीने भी उपलब्ध है. MY2023 मॉडल पर 1 लाख रुपये की नकद छूट मिल रही है, हालांकि केवल 4WD वाले टॉप-स्पेक Z8 और Z8L डीजल वेरिएंट के लिए, जबकि रियर-व्हील ड्राइव के साथ पेट्रोल और डीजल फॉर्म में Z8 और Z8L पर 60,000 रुपये की छूट मिल रही है. MY2024 स्कॉर्पियो-एन पर कोई डिस्काउंट नहीं है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा मराज़ो पर छूट

महिंद्रा की इस एमपीवी के तीनों वेरिएंट पर भी इस महीने 93,200 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज लाभ, कॉर्पोरेट छूट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज़ शामिल हैं. यह M2, M4+ और M6+ ट्रिम में उपलब्ध है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा बोलेरो नियो पर छूट

बोलेरो नियो लैडर-फ्रेम 7-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी, इस महीने कुल 83,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें कैश छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है, यह ऑफर टॉप-स्पेक N10 वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. मिड-स्पेक बोलेरो नियो N8 और एंट्री-लेवल N4 ट्रिम्स पर क्रमशः 64,000 रुपये और 56,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

महिंद्रा बोलेरो पर छूट

महिंद्रा बोलेरो पर इस महीने कुल 82,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज लाभ, कॉर्पोरेट छूट, एक्सेसरीज़ और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. मई के दौरान मिड-स्पेक B6 और एंट्री-लेवल B4 ट्रिम्स पर क्रमशः 48,000 रुपये और 61,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है.

Mahindra Cars Discounts: मई 2024 में महिंद्रा कारों पर मिल रही है बंपर छूट! जानिए किस मॉडल पर होगी तगड़ी बचत

यह भी पढ़ें -

Toyota टोयोटा ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का नया GX+ वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget