एक्सप्लोरर

KTM 390 Duke: देखिए न्यू जनरेशन केटीएम 390 ड्यूक बाइक से जुड़ी पूरी डिटेल, टीवीएस आरटीआर 310 से है मुकाबला

नए अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए, इस अपडेटेड ड्यूक की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी उचित लगती है, और इसकी कीमत 3.11 लाख रुपये रखी गई है.

New Generation KTM 390 Duke Launch: केटीएम ने भारत में थर्ड जेनरेशन 390 ड्यूक बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3,10,520 रुपये है. यह पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 13,000 रुपये अधिक महंगी है. केटीएम ने इस नई ड्यूक के लिए "नो क्लिकबेट, नो बुलशिट" मार्केटिंग को अपनाया है. जिस कारण इसका प्रचार करने के लिए कोई टीजर या प्रोमो वीडियो नहीं जारी किया गया है. 

इंजन और चेसिस

इस नई 390 ड्यूक में एक बिल्कुल नया इंजन है, जो 399cc का है. यह 45 hp पॉवर और 39 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को पूरी तरह से नए ट्रेलिस फ्रेम में रखा गया है जिसमें अब एक एल्यूमीनियम सब-फ्रेम और बिल्कुल नया सस्पेंशन दिया है. साथ ही इसका अपडेटेड अपसाइड-डाउन फोर्क और एक नया ऑफसेट मोनोशॉक, एक नए डिज़ाइन किए गए स्विंगआर्म से जुड़ा हुआ है. इसके फ्रंट फोर्क को कंप्रेशन और रिबाउंड डंपिंग के लिए एडजस्ट किया जा सकता है, जबकि मोनशॉक में रिबाउंड और प्रीलोड एडजस्टबिलिटी की सुविधा है.

KTM 390 Duke: देखिए न्यू जनरेशन केटीएम 390 ड्यूक बाइक से जुड़ी पूरी डिटेल, टीवीएस आरटीआर 310 से है मुकाबला

डिजाइन और फीचर्स 

इसके स्टाइलिंग और फीचर्स में भी अपडेट दिए गए हैं. इसके नए टैंक एक्सटेंशन और नया हेडलाइट डिजाइन बहुत से लोगों को पसंद आएगा. इसमें अब आपको तीन राइडिंग मोड मिलते हैं: रेन, स्ट्रीट और ट्रैक, और सभी में पिछले मॉडल की तुलना में तेज पावर डिलीवरी मिलती है. पहले की तरह नई 390 ड्यूक भी कॉर्नरिंग एबीएस और एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से लैस है.

KTM 390 Duke: देखिए न्यू जनरेशन केटीएम 390 ड्यूक बाइक से जुड़ी पूरी डिटेल, टीवीएस आरटीआर 310 से है मुकाबला

कीमत और मुकाबला 

नए अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए, इस अपडेटेड ड्यूक की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी उचित लगती है, और इसकी कीमत 3.11 लाख रुपये रखी गई है. इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 (2.43 लाख से 2.64 लाख रुपये) से होता है. 

KTM 250 Duke भी हुई लॉन्च 

नई 390 के अलावा KTM ने अपडेटेड 250 Duke को भी लॉन्च किया है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2,39,000 रुपये रखी गई है. दोनों नई बाइक की बुकिंग अब केटीएम इंडिया की वेबसाइट पर 4,500 रुपये की कीमत पर शुरू हो गई है, जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें :- ऑडी ने लॉन्च किया Q8 का स्पेशल एडिशन मॉडल्स, 1.18 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget