एक्सप्लोरर

Tips: गर्मियों में इसलिए होते हैं टायर की वजह से ज्यादा हादसे, जानें क्या है इससे बचने का तरीका

ट्यूब वाले टायर्स के मुकाबले ट्यूबलेस टायर्स वजन में हल्के होते हैं. इससे गाड़ी की माइलेज भी बढ़िया होती है. इस मौसम में टायर्स से जुड़ी दिक्कत खत्म करने के लिए आप ये काम कर सकते हैं,

कार में टायरों का अहम रोल होता है. बीच रास्ते में जब टायर पंक्चर हो जाता है तो सफर में परेशानी आ जाती है. वहीं अब जब गर्मी का मौसम है तो ऐसे में टायर्स के फटने या फिर पंक्चर होने की घटना ज्यादा होती हैं. यह समस्या ट्यूब वाले टायर्स में ज्यादा देखने को मिलती है जबकि ट्यूबलेस टायर्स कई मामलों में बेहतर साबित होते हैं. इसलिए अब वाहनों में ट्यूबलेस टायर्स लगवाने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं इनके क्या फायदे हैं.

गर्मी में ज्यादा पंक्चर होते हैं टायर्स
अक्सर देखने में आता है कि लोग घिसे हुए, खराब टायर्स को लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, गर्मी में यही टायर्स गर्म होकर ब्लास्ट भी हो जाते हैं. कई बार लोग टायर्स में हवा ज्यादा डलवा लेते हैं जोकि सही नहीं है. एक अच्छा टायर कम पंक्चर होता है जबकि खराब टायर बार-बार पंक्चर होता है.

किफायती और परफॉरमेंस
ट्यूब वाले टायर्स के मुकाबले ट्यूबलेस टायर्स का वजन कम होता है. जिससे गाड़ी की माइलेज बढ़ती है. इसके अलावा ट्यूबलेस टायर्स जल्दी गर्म भी नहीं होते जिसकी मदद से बेहतर ड्राइविंग का अनुभव मिलता है.

सेफ्टी
ट्यूबलेस टायर ज्यादा भरोसेमंद भी होते हैं, क्योंकि जब भी टायर में कोई नुकीली चीज लगती है, यानी जब टायर पंक्चर होता है तो उस कंडीशन में हवा बहार नहीं निकलती, जिसकी वजह से गाड़ी का बैलेंस नहीं बिगड़ता. टायर के पंक्चर होने पर हवा बहुत धीरे धीरे निकलती है ऐसे में गाड़ी को एक सही जगह पर रोकने के लिए आपको थोड़ा टाइम मिल जाता है.

पंक्चर लगाने में नहीं आती दिक्कत
ट्यूबलेस टायर में पंक्चर लगाने में कोई खास दिक्कत नहीं आती. पंक्चर वाली जगह पर स्ट्रिप लगाई जाती है और फिर रबर सीमेंट की मदद से उस जगह को भर दिया जाता है. आमतौर पर ट्यूब वाले टायर में पंक्चर लगाने के लिए उसे बाहर निकालना पड़ता है जिसमें काफी समय बर्बाद होता है जबकि ट्यूबलेस टायर को आसानी से रिपेयर किया जा सकता है.

खराब रास्ते पर कम रखें स्पीड
खराब रास्तों पर गाड़ी चलाने से बचें, यदि मजबूरी में खराब सड़कों पर जाना पड़ जाए तो अपनी गाड़ी की स्पीड बिल्कुल कम रखें. ऐसा करने से टायर्स पर ज्यादा दबाव और असर नहीं पड़ेगा. गाड़ी को साफ-सुथरी जगह पर ही पार्क करें. टायर्स में हमेशा सही एयर प्रेशर रखें.

ये भी पढ़ें

Tips: कार मैकेनिक को नहीं देना चाहते बिल के ज्यादा पैसे तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

New Car Buyer Tips: कार बेचते वक्त ये 3 बातें ग्राहकों से छिपाती हैं डीलरशिप्स, जान लें इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget