एक्सप्लोरर

Tips: कार मैकेनिक को नहीं देना चाहते बिल के ज्यादा पैसे तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

कार सर्विस कराते समय के समय मैकेनिक हिडन चार्ज या फिर कम बताकर पैसे ले लेते हैं. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप मैकेनिक के लंबे बिल से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

गर्मी- सर्दी या फिर बरसात कार को हर मौसम में अच्छी केयर की जरूरत होती है. अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अक्सर लोग कार की देखभाल करना भूल जाते हैं और जब कार सर्विसिंग की बात आती है फिजूल में मैकेनिक को अच्छे खासे पैसे दे आते हैं. जिस काम की कार में जरूरत भी नहीं होती मैकेनिक वह काम भी कर देते हैं. आज हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिसे आप सर्विसिंग के दौरान ध्यान में रख सकते हैं.

खुद चेक करें ऑयल
सर्विस सेंटर पर मैकेनिक के कहने पर ऑयल चेंज नहीं करवाएं. डीजल गाडियों में डालते ही ऑयल काला होने लगता है. ऐसे में आप घर पर ऑयल डिप से ऑयल की क्वालिटी चैक कर लें और एक साल पूरा होने या 10 हजार किमी से ज्यादा चलने पर सर्विस जरूर कराएं और ऑयल बदलवाएं.

एसी फिल्टर चेंज होगा
अक्सर लोगों ये पता ही नहीं होता कि एसी फिल्टर कब बदलवाना है. गर्मियों में कूलिंग की दिक्कत होती है और मैकेनिक एसी फिल्टर बदलवाने की सलाह देते हैं. बेहतर होगा आप गर्मी शुरू होने से पहले एक बार एसी चेक करा लें. इसके अलावा 20 हजार किमी चलने पर एसी फिल्टर बदलवा लेना चाहिए.

अपने हिसाब से डलवाएं ऑयल
कई बार मैकेनिक पैसे कमाने के चक्कर में फुल सिंथेटिक ऑयल डलवाने की सलाह देते हैं. ये बात सही है कि फुल सिंथेटिक ऑयल से इंजन की लाइफ बढ़ती है लेकिन ये ऑयल नॉर्मल ऑयल से तीन गुना मंहगा होता है आपको कार के यूज के हिसाब से इस ऑयल को डलवाना चाहिए. अगर आपकी कार ज्यादा चलती है तो आप ये ऑयल डलवा सकते हैं, क्योंकि सेमी सिंथेटिक और फुल सिंथेटिक ऑयल का सीधा असर गाड़ी के इंजन स्मूथनेस, रनिंग और वियर-एंड-टियर पर पड़ता है.

टायर करें चेक
अक्सर कार सर्विसिंग के दौरन मैकेनिक आपको व्हील बैलेंसिंग गड़बड़ होने का बताकर बिल बढ़ा देते हैं. उनकी बातों में न आएं और खुद ही टायर की कंडीशन चेक करें. अगर आगे के टायर अनियमित तरह से घिस रहे हैं तो व्हील अलाइनमेंट की जरूरत है. इसके अलावा हाई स्पीड में स्टीयरिंग व्हील में जर्क या वाइब्रेशन आ रहा है तो बैलेंसिंग की जरूरत है.

बैटरी के नाम पर ठगी से बचें
बैटरी खराब होने के नाम पर भी फिजूल का चार्ज किया जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो बैटरी लेवल मेनटेन रखने से आपकी बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है और लंबे समय तक दिक्कत नहीं आती. इसके लिए आपको साल में दो बार बैटरी वॉटर टॉप-अप कराना चाहिए. अगर बैटरी डिसचार्ज हो रही है तो एक-दो बार चार्ज करवा लें. बैटरी की केयर कैसे करनी है इसको लेकर हम आपको पहले की रिपोर्ट में बता चुके हैं.

हर कहीं न कराएं ऑयल-फिल्टर चेंज
लोकल मैकेनिक फिल्टर में बड़ी कमाई कर लेते हैं. फिल्टर खराब होने की बात कहकर कार में लोकल फिल्टर लगा दिए जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता. अगर फिल्टर्स चेंज कराने हैं तो ऑथराइज्ड सेंटर से ही कराएं.

ये भी पढ़ें

New Car Buyer Tips: कार बेचते वक्त ये 3 बातें ग्राहकों से छिपाती हैं डीलरशिप्स, जान लें इनके बारे में

Car Maintenance: कार के रखरखाव में न करें लापरवाही, इन 3 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget