एक्सप्लोरर

Kia Syros EV: भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी किआ सिरोस EV, जानें कब तक होगी लॉन्च

Kia Syros EV: किआ सिरोस EV भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई. ये SUV 14 से 20 लाख रुपये की कीमत में आ सकती है और 370Km तक की रेंज दे सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

किआ इंडिया देश की टॉप-5 कार कंपनियों में शामिल है और ICE व्हीकल्स के साथ-साथ EV सेगमेंट में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल Kia EV6, EV9 और Carens EV जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं. अब कंपनी मिडिल-क्लास ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नई EV लाने की तैयारी कर रही है. इस लिस्ट में नया नाम Kia Syros EV है, जिसे हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया.

कोच्चि में टेस्टिंग के दौरान नजर आई Kia Syros EV

  • लेटेस्ट तस्वीरों में किआ सिरोस EV को कोच्चि के एक चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया. ये मॉडल अपनी ICE (पेट्रोल/डीजल) सिरोस जैसी ही नजर आई, लेकिन इसमें EV-स्पेसिफिक बदलाव स्पष्ट दिखे. फ्रंट ग्रिल बंद रखी गई है और चार्जिंग पोर्ट का स्लॉट भी दिखाई दिया. ग्रीन कलर के ब्रेक कैलिपर्स इसके इलेक्ट्रिक बेस को हाइलाइट करते हैं. डिजाइन के मामले में इसके पिलर, ORVM, रूफ रेल और लाइटिंग एलिमेंट्स ICE सिरोस जैसे ही हैं. हालांकि, EV वर्जन में नई बैजिंग और कुछ खास कलर ऑप्शन मिल सकते हैं.

डायमेंशन और डिजाइन डिटेल्स

  • ICE सिरोस की तुलना में सिरोस EV का साइज लगभग समान ही होगा. इसकी लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1,805mm, ऊंचाई 1,680mm और व्हीलबेस 2,550mm रहेगा. डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव के अलावा ज्यादा फर्क नहीं होगा. कोरिया में देखे गए टेस्ट व्हीकल में वही अलॉय व्हील्स थे जो ICE सिरोस में आते हैं, लेकिन EV वर्जन में नए कलर ऑप्शंस दिए जा सकते हैं.

बैटरी पैक और रेंज

  • किआ सिरोस EV के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हुंडई इंसटर EV वाला बैटरी पैक इस्तेमाल किया जाएगा. यानी इसमें 42kWh या 49kWh NMC बैटरी पैक मिल सकता है. बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज करीब 370Km तक होगी. इसके अलावा यह कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जिससे बैटरी को 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकेगा.

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

  • किआ सिरोस EV की शुरुआती कीमत लगभग 14 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 20 लाख रुपये तक जा सकती है. यह EV सीधे तौर पर Tata Punch EV और Windsor EV को टक्कर दे सकती है. बता दें कि किआ ने अभी तक Siroz EV की लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह कार साल 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी 6 एयरबैग वाली Maruti Wagon R? जानें कितनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget