एक्सप्लोरर

Kia EV5: किआ ने लॉन्च की EV5 इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी 720 किलोमीटर तक की रेंज

किआ EV5 में आकर्षक बॉडी स्टाइल और फीचर्स की एक लंबी रेंज मौजूद है. इंटीरियर में एक क्लीन डिजाइन दिया गया है, जो स्थान और कंफर्ट लेवल को बढ़ाते हैं.

Kia EV5 Launched: किआ के पास ग्लोबल मार्केट में ईवी सेगमेंट के लिए जबरदस्त प्लानिंग है. इसमें EV1 से EV9 तक नई इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक डेडीकेटेड लाइनअप है. इनमें से कुछ जैसे EV6 और EV9 पहले से ही बिक्री के लिए मौजूद हैं और अब, किआ ने चीन में EV5 को लॉन्च किया है. EV5 चीन में पेश किया जाने वाला किआ का पहला ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मॉडल है.

कंपनी बढ़ाना चाहती है EV पोर्टफोलियो

किआ ने 2026 तक प्रति वर्ष 10 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचने का लक्ष्य रखा है और किआ EV5 कंपनी को उसके EV लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने में अहम भूमिका निभाएगी. इस दशक के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.6 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष हो जाएगी. EV5 की कीमत किफायती है और इसकी बड़ी मात्रा में बिक्री होने की उम्मीद है. यह जल्द ही अन्य बाजारों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. EV5 को एक फैमिली सेंट्रिक एसयूवी के रूप में पेश किया गया है, जो परफार्मेंस, रेंज और हाई-टेक फीचर्स का शानदार मिश्रण है.

किआ ईवी5 के स्पेसिफिकेशन

किआ ईवी5 ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कि एक डेडीकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म है, जिस पर किआ और हुंडई के कई मॉडल को बनाया गया है. चीन में EV5 में 64.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो 160-kW इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है. बैटरी पैक में एलएफपी केमिकल है और इस बैटरी को चीन स्थित निर्माता BYD तैयार करती है. 64.2 kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 530 किमी की प्रमाणित रेंज मिलती है.

EV5 लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 88-kWh बैटरी पैक दिया गया है. दोनों मॉडलों में मोटर समान 160 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं और इसमें 720 किमी तक की रेंज मिलती है. किआ ने अभी लॉन्ग रेंज मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है. इस साल की शुरुआत में, किआ ने एक लॉन्ग रेंज AWD मॉडल की भी घोषणा की थी, हालांकि, यह तय नहीं है कि उस वेरिएंट को चीन में पेश किया जाएगा या नहीं. 

फीचर्स

किआ EV5 में आकर्षक बॉडी स्टाइल और फीचर्स की एक लंबी रेंज मौजूद है. इंटीरियर में एक क्लीन डिजाइन दिया गया है, जो स्थान और कंफर्ट लेवल को बढ़ाते हैं. इसमें इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन और गियर लीवर के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा गया है. EV5 ADAS सहित कई अन्य फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 7-एयरबैग, L2+ लेवल असिस्टेड ड्राइविंग, रिमोट कंट्रोल स्मार्ट पार्किंग और सेमी-ऑटोमैटिक लेन चेंजिंग शामिल है. भारत में इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और बीवाईडी अट्टो 3 से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द आने वाला है महिंद्रा एक्सयूवी 700 का नया वेरिएंट, लॉन्च से पहले ही फीचर्स डिटेल्स हुई लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget