एक्सप्लोरर

Upcoming Kia Seltos Facelift: भारत में अगले महीने होगा किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट का डेब्यू, इन खूबियों से हो सकती है लैस

Kia Seltos Rivals: भारतीय बाजार में जल्द आने वाली किआ फेसलिफ्ट सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशॉक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा.

Kia Seltos: भारत में किआ सेल्टोस की बिक्री 2019 से की जा रही है. तब से लेकर अब तक इसमें कोई बड़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है. मिड साइज सेगमेंट में सेल्टोस की एंट्री इसकी सफलता सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी, हालांकि अब इस सेगमेंट में नए-नए ऑप्शन की भरमार है और ऑटोमोबाइल कंपनियां एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई हैं. इसीलिए इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाये रखने के लिए कंपनी अगले महीने भारत में किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट वेरिएंट का डेब्यू करने जा रही है.

ग्लोबली 2022 में ही पेश हो चुका है ये मॉडल

हालांकि कंपनी अपनी इस कार को लॉस एंजिल्स ऑटो एक्सपो 2022 में ही पेश कर चुकी है. जिसके मुताबिक, इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं, साथ ही इसमें कुछ मैकेनिकल बदलाव भी किये गए हैं.

इसलिए ये उम्मीद की जा रही है, कि इसमें भी ग्लोबल वेरिएंट से काफी कुछ लिया जा सकता है, जोकि कुछ स्पाई तस्वीरों को देखने से भी पता चलता है. नए फेसलिफ्ट वेरिएंट के फ्रंट में टाइगर नोज ग्रिल के साथ, बदले हुए हेडलैंप्स, इसमें दी गयी एलईडी डीआरएल को को ग्रिल के साथ मर्ज किया गया है. वहीं इसके साइड प्रोफाइल के साथ बिना छेड़छाड़ के पहले जैसा ही रखा गया है. हालांकि इसमें नए अलॉय व्हील को शामिल किया गया है. इसके बैक साइड की बात करें तो, इसमें नई एलईडी टेल लाइट देखने को मिल सकती है, जोकि पूरी चौड़ाई वाली हो सकती है.

वहीं इसके अलावा इसमें मिलने वाले नए फीचर्स की बात करें तो, इसमें 2 नई डिजाइन वाली पैनोरमिक डिस्प्ले देखने को मिल सकती हैं. जिसमें एक इंफोटेनमेंट और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके अलावा इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ एडीएएस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

वहीं इसके इंजन की बात करें तो, कंपनी भारत में इसके मौजूदा वेरिएंट में 1.5l पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. जबकि इसके नए वेरिएंट में 1.5l पेट्रोल टर्बो इंजन के मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो इसे 160Ps की पावर देने में सक्षम हो सकता है. कंपनी इस इंजन का प्रयोग पहले से अपनी किआ कैरेंस में कर रही है.

भारतीय बाजार में जल्द आने वाली किआ फेसलिफ्ट सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशॉक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें :- भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 फुल साइज एसयूवी, फॉर्च्यूनर है सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget