एक्सप्लोरर

Kia Carens Clavis EV की लॉन्च डेट आई सामने, मिल सकते हैं ये टॉप 10 एडवांस फीचर्स

Kia Carens Clavis EV: किआ मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक MPV, Carens Clavis EV लॉन्च करने वाली है. आइए इसके संभावित 10 बेहतरीन फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Kia Carens Clavis EV Features: किआ मोटर्स भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई इलेक्ट्रिक MPV, Kia Carens Clavis EV को 15 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रही है. यह गाड़ी खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है जो प्रीमियम फीचर्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का स्मार्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

इस नई इलेक्ट्रिक MPV का डिजाइन काफी हद तक इसके ICE वेरिएंट जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें दिए जा रहे फीचर्स इसे सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प बना सकते हैं.

Carens Clavis EV के टॉप 10 फीचर्स

kia Carens Clavis EV को कंपनी ने एक बेहतरीन टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट एक्सपीरियंस देने के इरादे से तैयार किया है. इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मौजूद रहेगा, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारियां दिखाएगा. गर्मी में लंबी दूरी की ड्राइव को आरामदायक बनाने के लिए इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जाएंगी, जबकि पैनोरमिक सनरूफ गाड़ी के इंटीरियर को एक प्रीमियम फील प्रदान करेगी, जिसे खासतौर पर भारतीय ग्राहक पसंद करते हैं.

इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में Bose का 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जो शानदार ऑडियो अनुभव देने में सक्षम होगा. केबिन को अट्रैक्टिव और कंफर्टेबल बनाने के लिए एंबिएंट लाइटिंग दी जाएगी, जो रात के समय ड्राइविंग को और भी बेहतर बना देगी. साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं भी होंगी, जो न केवल तापमान को कंट्रोल करेगी बल्कि केबिन की हवा को फ्रेश बनाए रखेगी.

ड्राइवर के आराम को ध्यान में रखते हुए, Carens Clavis EV में पावर्ड ड्राइवर सीट दी जाएगी जिससे अपनी सुविधा के अनुसार पोजिशन को आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा. वहीं, 360-डिग्री कैमरा की मदद से गाड़ी को तंग जगहों में पार्क करना या बैक करना बेहद आसान हो जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से भी यह गाड़ी काफी एडवांस होगी, क्योंकि इसमें लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया जाएगा, जो ऑटो ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अन्य आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस रहेगा. कुल मिलाकर, Kia Carens Clavis EV टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी.

संभावित कीमत और वैरिएंट्स

किआ की ओर से फिलहाल Carens Clavis EV की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक MPV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 20 लाख के बीच हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22 लाख से 25 लाख तक जा सकती है.

डिजाइन और परफॉर्मेंस की झलक

हालांकि डिजाइन में बहुत अधिक बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Kia Carens Clavis EV को एक स्टाइलिश ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप्स के साथ पेश किया जाएगा. इसके अलावा, बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन किआ के पिछले अनुभवों को देखते हुए यह एक बेहतप रेंज और फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकती है.

ये भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो पर पूरी सख्ती, नितिन गडकरी ने दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget