एक्सप्लोरर

ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च हुई Kia की MPV Carnival, कीमत 24.95 लाख रुपये से शुरू

Kia Carnival भारत में आ चुकी है, कीमत और फीचर्स के दम पर यह भारत में अपनी पकड़ को मजबूत बना सकती है !

नई दिल्ली: Kia मोटर्स इंडिया ने अपनी लग्जरी MPV, Carnival को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कार तीन वेरिएंट में आई है. जिसमें Premium, Prestige और Limousine मॉडल शामिल हैं.

Kia Carnival को यंग, फैशनेबल और एलीट क्लास भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया है. जानकारी के लिए बता दें कि Carnival को के ही दिन में 1,400 से ज्यादा बुकिंग मिली,  और अब तक इसे कुल 3500 से अधिक बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं.

Kia Carnival के सभी मॉडल्स की कीमतें

Kia Carnival Premium

  • 7-Seater: 24.95 लाख रुपये
  • 8-Seater: 25.15 लाख रुपये

Kia Carnival Prestige

  • 7-Seater: 28.95 लाख रुपये
  • 9-Seater: 29.95 लाख रुपये

Kia Carnival Limousine

  • 7-Seater: 33.95 लाख रुपये

Kia की नई Carnival एक नए सेगमेंट में आई है, यह इनोवा क्रिस्टा से ऊपर के सेगमेंट में है, इसलिए क्रिस्टा से इसका मुकाबला करना जायज नहीं है. इसमें कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो यकीनन आपको इस कार का दीवाना बना देंगे. इसकी सभी सीट्स काफी आरामदायक हैं. और इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं हैं.

इस मौके पर किआ मोटर्स इंडिया के एमडी और सीईओ, कुशायुन शिम ने कहा, “जब किआ को दो साल पहले भारत में लॉन्च किया गया था, हम भारतीय ग्राहकों का दिल जीतने के लिए यहां आए थे. हमने भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं को समझने और उन्हें सर्वश्रेष्ठ इन-क्लास उत्पादों और सेवाओं से मिलाने की कोशिश की है. हमारा नवीनतम वाहन, किआ कार्निवल, इस दृष्टिकोण का एक स्पष्ट उदाहरण है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्राई-जोन ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रॅानिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो डीफोग विंड स्क्रीन, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं.

इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर का VGT BS6 इंजन लगा हैं, यह इंजन 8-स्पीड का स्पोर्टस्मैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. इसके अलावा यह कार 2199cc डीजल इंजन से भी लैस है, जोकि 200 PS की पावर और 440 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget