एक्सप्लोरर

पेट्रोल की टेंशन खत्म! ये है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत से फीचर्स तक जानें सब

Tata Tiago EV: भारतीय बाजार में टाटा टियागो ईवी के 6 वेरिएंट्स शामिल हैं. ये कार छह कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मौजूद है. टियागो ईवी में बैटरी पैक के दो ऑप्शन मिलते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. टाटा, हुंडई और महिंद्रा के साथ ही अब मारुति सुजुकी भी इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में कदम रखने जा रही है. देखा जाए तो इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की तुलना में ज्यादा होती है, लेकिन इन्हें चलाने का खर्च कम आता है. भारतीय बाजार में सस्ती से लेकर महंगी इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है, आइए जानते हैं. 

कौन-सी EV सबसे सस्ती? 

भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Eva है, लेकिन इस ईवी में केवल 2 एडल्ट और एक बच्चा ही सफर कर सकता है. वहीं एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है. लेकिन अगर हम 5-सीटर सेगमेंट में बात करें, तो टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) भारत की सबसे सस्ती गाड़ी है. टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू है.

Tata Tiago EV की पावर और रेंज

भारतीय बाजार में टाटा टियागो ईवी के 6 वेरिएंट्स शामिल हैं. ये कार छह कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मौजूद है. टियागो ईवी में बैटरी पैक के दो ऑप्शन हैं. इस इलेक्ट्रिक कार में एक 19.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 223 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इस बैटरी पैक से 45 kW की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

टाटा टियागो ईवी में 24 kWh के बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 293 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. इस बैटरी पैक से 55 kW की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें:-

आज पेश होगी नई जनरेशन Renault Duster, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget