एक्सप्लोरर

लॉन्ग ड्राइव का प्लान है, तो कार में रखें ये जरूर टूल्स

अगर आप कार से लंबा ट्रैवल करने के शौकीन हैं तो कुछ जरूरी टूल्स अपनी कार में रखें. लंबे सफर में अगर कुछ इमरजेंसी आ जाये और कोई मदद ना मिले तो इन टूल्स से आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

ज्यादातर लोग अपनी कार से ट्रैवल करना पसंद करते हैं, फैमिली के साथ लॉन्ग रोड ट्रिप्स पर जाते हैं. आजकल कोरोना के टाइम में ट्रैवलिंग थोड़ी कम है लेकिन फिर भी जिनको काम से कहीं जाना है वो कार से ही जाना प्रेफर कर रहे हैं. कार से ट्रैवल के दौरान कुछ टूल्स अपनी कार में जरुर साथ रखें. रास्ते में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये या कोई इमरजेंसी आ जाये तो काफी परेशानी बढ़ जाती है. खासकर आजकल के टाइम में जब कोरोना पूरी दुनिया में फैल रहा है और आपकी कार में कोई खराबी आ जाये तो लोग मदद करने में भी संकोच करेंगे. ऐसे में अगर ये टूल्स आपकी कार में होंगे तो किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं. तो चलिये आपको बताते हैं जरूरी टूल्स की ये लिस्ट जो काफी काम की है और ज्यादा महंगी भी नहीं.

1-इमरजेंसी किट- कार में सफर के दौरान सबसे जरूरी है एक इमरजेंसी किट जिसमें एक कंबल, कुछ ड्राईफ्रूट् या खाने का ड्राई आयटम, जरुरी दवाई, पानी और एक टार्च होनी चाहिये. इसके अलावा सेफ्टी के लिये एक फायर एसटिंग्युशर भी साथ रखें. लंबे सफर में इमरजेंसी ट्रायंगल रख लेना चाहिये ताकि कार खराब होने पर उसके अपनी कार के पास रखने से दूसरे वाहनों को अलर्ट मिल सके. इसके अलावा इमरजेंसी के लिये सीट बेल्ट कटर और विंडो कटर भी साथ रखें. छोटा सा टूल मुसीबत में बड़ा काम आ सकता है. अगर किसी वजह से कार में फंस जायें तो इनकी मदद से कार से निकला जा सकता है.

2-स्टेपनी और जैक- ट्रैवलिंग के दौरान स्टेपनी और जैक रखना भी बहुत जरूरी है. वैसे तो ज्यादातर कारों में स्टेपनी( एक्स्ट्रा टायर) आती है लेकिन अगर कभी गलती से उसे बाहर निकाल दिया तो सफर के टाइम पर उसे कार में जरूर रखें. इसके अलावा टायर बदलने में यूज होने वाला टूल जैसे जैक और दूसरी किट भी कार में रखें ताकि टायर चेंज करने की नौबत आये तो खुद ही टायर बदल सकें.

3-पंक्चर किट- वैसे तो आजकल की कारों में ट्यूबलेस टायर होते हैं जिसमें अगर पंक्चर हो भी जाये तो एकसाथ हवा नहीं निकलती. फिर भी अगर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो पंक्चर किट और एयर कंप्रेसर लेकर जाये. ताकि पंक्चर की हालत में उसे फिक्स किया जा सके और एयर कंप्रेसर से हवा भी भर सकें..ये टूल ज्यादा महंगे नहीं आते लेकिन इमरजेंसी में बहुत काम आते हैं.

4-जंपर केबल- जंबर केबल भी बहुत काम का टूल है. कई बार ट्रैवलिंग में या पार्किंग में कार की बैटरी डाउन हो जाती है और फिर कार बंद हो जाती है. ऐसे में जंपर केबल की मदद से किसी दूसरी कार की बैटरी में केबल जंपर लगाकर बैटरी को चार्ज कर सकते हैं.

5-दूसरे जरूरी टूल्स- दूर के सफर में एक टो केबल भी काम का टूल है. अनजान जगह पर कई बार किसी मैकेनिक या सर्विस सेंटर का पता या फोन नंबर नहीं होता. ऐसे में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये तो टो केबल की मदद से उसे पास के किसी मैकेनिक पर ले जा सकते हैं. इसके अलावा कार में मिनी टूल किट होना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर के दौरान कार बंद हो जाए और कार पार्ट खोलना पड़े तो टूल किट से खुल जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget