एक्सप्लोरर

हुंडई की ये कार मिल रही 1.71 लाख रुपये सस्ती, इन ग्राहकों को मिलेगी GST फ्री, यहां जानें डिटेल्स

Hyundai Verna Car: ये सेडान गाड़ी ड्राइवर को इन-केबिन एक्सपीरियंस देती है. इस गाड़ी में स्विचेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा है. साथ ही कार में क्लाइमेट कंट्रोलर भी दिया गया है.

Hyundai Verna Car: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने देश के जवानों के लिए CSD के जरिए Verna Sedan उपलब्ध कराई है, जिसके चलते कैंटीन से कार लेने वाले ग्राहकों को GST में काफी छूट मिलने वाली है. कंपनी ने Verna CSD की पूरी प्राइस लिस्ट पेश की है और अपडेट कीमतें जारी की है. यहां हम हुंडई वरना कैंटीन की कीमतों की तुलना एक्स शोरूम कीमतों से करेंगे. ताकि दोनों के बीच के अंतर का पता लगाया जा सके. 

हुंडई वरना सेडान का भारतीय बाजार में होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्ट्स, स्कोडा स्लाविया और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होता है. ये सभी कारें स्टैंडर्ड तौर पर एक 1.5 L पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैं. एक्स शोरूम कीमत की तुलना में Verna की सीएसडी कीमतें लगभग 1.26 लाख रुपये से 1.71 लाख रुपये तक कम हैं.

किस वैरिएंट की कितनी है कीमत? 

1.5 लीटर नॉर्मल पेट्रोल-मैनुअल में EX वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11 लाख 400 रुपये है. इसका CSD प्राइस 9 लाख 72 हजार 473 रुपये है. इस तरह दोनों कीमतों में 1 लाख 27 हजार 927 रुपये का अंतर है. इसके अलावा S वैरिएंट की कीमत 11 लाख 99 हजार 400 रुपये है और CSD कीमत 10 लाख 73 हजार 888 रुपये है. दोनों कीमतों में 1 लाख 25 हजार 512 रुपये का अंतर है.

SX वैरिएंट की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 14 लाख 27 हजार 400 रुपये है और CSD कीमत 12 लाख 93 हजार 20 रुपये है. इसी के साथ ही SX (O) वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16 लाख 23 हजार 400 रुपये है और CSD कीमत 14 लाख 63 हजार 465 रुपये है. दोनों कीमतों में 1 लाख 37 हजार 894 रुपये का अंतर है.

मिलते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

हुंडई वर्ना एक 5-सीटर सेडान कार है. इस कार में 26.03 सेंटीमीटर (10.25 इंच) का HD ऑडियो-वीडियो नेवीगेशन सिस्टम लगा है. ये सेडान गाड़ी ड्राइवर को इन-केबिन एक्सपीरियंस देती है. इस गाड़ी में स्विचेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा है. साथ ही कार में क्लाइमेट कंट्रोलर भी दिया गया है. हुंडई के इस मॉडल में 1.5-लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 115 PS की पॉवर और 144 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

यह भी पढ़ें:-

रक्षाबंधन के मौके पर महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, यहां जान लें सारी डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget