एक्सप्लोरर

Hyundai SUVs Update: 2024 में अपनी तीन SUVs को अपडेट करेगी हुंडई, जानिए क्या होंगे बदलाव 

दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई 2024 में अपनी प्रमुख SUVs को अपडेट करने वाली है. पढ़िए खबर जानिए लिस्ट में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं और इनमें क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Hyundai SUVs: हुंडई मोटर इंडिया 2024 में अपनी तीन पॉपुलर SUVs; क्रेटा, अल्काजार और टक्सन के अपडेटेड मॉडल्स को बाजार में लाने वाली है. 16 जनवरी को होने वाले कंपनी के निर्धारित इवेंट में हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है. इसमें एडवांस डिजाइन और फीचर्स से लैस इंटीरियर जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) तकनीक शामिल है, मिलने की उम्मीद है. 

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

नई क्रेटा के मुख्य अपडेट्स में सेल्टोस की तरह एक नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके एक्सटीरियर में पर्याप्त बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें एक पॉवरफुल 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इसके ट्रांसमिशन ऑप्शंस को भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह ही दिया जाएगा. कुछ प्रमुख अपग्रेड के साथ, नई हुंडई क्रेटा की कीमत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

Hyundai SUVs Update: 2024 में अपनी तीन SUVs को अपडेट करेगी हुंडई, जानिए क्या होंगे बदलाव  

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट

इसके बाद हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट आने वाली है, जिसमें फीचर अपडेट्स के साथ मामूली डिजाइन चेंजेस देखने को मिलेंगे. स्पाई तस्वीरों से एक नए डिजाइन वाले फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ अपडेटेड हेडलैंप, एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर, नए अलॉय व्हील और नए एलईडी टेललाइट्स मिलने का संकेत मिलता है. इंटरनल अपडेट में नई सीट अपहोल्सट्री, एक अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील और एक बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया जा सकता है. अल्कज़ार में मौजूदा 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के ऑप्शन को बरकरार रखा जाएगा, जो क्रमशः 160bhp और 115bhp पॉवर जेनरेट करते हैं.

Hyundai SUVs Update: 2024 में अपनी तीन SUVs को अपडेट करेगी हुंडई, जानिए क्या होंगे बदलाव 

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट

2024 हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के ग्लोबल मार्केट में पेश होने के साथ 2024 में इसके बाजार में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं. हुंडई की इनोवेटिव पैरामीट्रिक डायनेमिक्स डिजाइन लैंग्वेज को सपोर्ट करते हुए, टक्सन फेसलिफ्ट में सिग्नेचर ग्रिल फीचर्स, अपडेटेड हेडलैंप, फ्रंट और रियर में क्लीन स्किड प्लेट्स, और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स को दिखाया गया है. नए स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम पैनल और अपडेटेड सेंट्रल कंसोल के साथ इंटीरियर को नया लुक दिया गया है. भारतीय बाजार में टक्सन 2.0 लीटर पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ मौजूद रहेगी.

Hyundai SUVs Update: 2024 में अपनी तीन SUVs को अपडेट करेगी हुंडई, जानिए क्या होंगे बदलाव 

यह भी पढ़ें :- साल के अंत में स्कोडा की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget