एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: जल्द लॉन्च होगी नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, ADAS समेत मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स 

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को तीन इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक 1.5L टर्बो पेट्रोल, एक 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, और एक 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं.

Hyundai Creta Facelift Features: हुंडई मोटर इंडिया अपनी प्रमुख क्रेटा एसयूवी को अपग्रेड करने के लिए तैयार है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि प्राइस और डिटेल्स का खुलासा 16 जनवरी, 2024 को किया जाएगा, जिसके कुछ सप्ताह बाद डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. इसके लॉन्च से पहले, कंपनी ने वेरिएंट, मुख्य डिजाइन डिटेल्स, फीचर्स और इंजन ऑप्शंस का खुलासा किया है. 

हुंडई  क्रेटा फेसलिफ्ट इंटीरियर

स्पाई तस्वीरों में 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS को देखा गया है, जिसकी अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है. इसमें 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जो 36 सभी वेरिएंट में समान रूप से उपलब्ध हो सकते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, सराउंड व्यू मॉनिटर, वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ के साथ डुअल-ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर ड्राइवर सीट और फ्रंट-रो वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं.

हुंडई  क्रेटा फेसलिफ्ट फीचर्स

अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट में बिल्ट-इन नेविगेशन के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 01.25-इंच मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर मिलेगा, जो ADAS अलर्ट, ड्राइविंग स्टैटिस्टिक्स, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और एक हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के स्टेटस को दिखाने का काम करेगा. साथ ही इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, JioSaavan ऐप के साथ पहली बार HMI ऑन-बोर्ड म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऑप्शन, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और एक मल्टी-लैंग्वेज यूआई डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा.

हुंडई  क्रेटा फेसलिफ्ट पावरट्रेन

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को तीन इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक 1.5L टर्बो पेट्रोल, एक 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, और एक 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं. इसका टर्बो पेट्रोल इंजन, 160bhp का मैक्सिमम पावर आउटपुट जेनरेट कर सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल, iVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमेटिक शामिल हैं.

डिजाइन अपडेट

हुंडई की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज 'सेंसस स्पोर्टीनेस' को पेश करते हुए, हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में "प्रीमियम इंटीरियर और एक बड़े केबिन" के साथ "बोल्ड स्टांस" मिलने का दावा किया गया है. अन्य डिजाइन अपडेट्स में नई डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल, नए क्वाड-बीम एलईडी हेडलैंप, एक होराइजेंटल एलईडी पोजिशनिंग लैंप, डीआरएल, नए अलॉय व्हील्स और मामूली अपडेटेड रियर प्रोफाइल शामिल है.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होगी टाटा पंच ईवी, फीचर डिटेल्स आई सामने, शुरू हुई बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget