एक्सप्लोरर

कैसी है नई Hyundai Creta Facelift 2024, झलक यहां देख लीजिये

नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का मुकाबला, सेगमेंट में पहले से मौजूद सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों के साथ होगा.

Hyundai Creta Facelift Review: हमारे पास क्रेटा फेसलिफ्ट के बारे में लगभग सारी जानकारी है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. कि इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी से क्या उम्मीद की जा सकती है. हालांकि यह केवल एक जेनरेशन का बदलाव न होकर, एक बड़ा बदलाव है. जिसमें कई अपडेटेड के साथ नए फीचर भी जोड़ गए हैं. साथ ही एक नया पावरट्रेन भी है.

एक्सटेरियर 

नई क्रेटा फेसलिफ्ट पूरी तरह से नए लुक के साथ आयी है, जिसकी वजह इसका नया चेहरा और रियर लुक है. इसके फ्रंट में अब नयी पैरामीट्रिक डिजाइन देखने को मिलती है. जो अन्य बाजारों में बेची जाने वाली क्रेटा फेसलिफ्ट से अलग है. इसमें एक नई और बड़ी ग्रिल है. ग्रिल की डिज़ाइन वेन्यू के समान है, जबकि क्वाड बीम LED लैंप भी दी गयी है. इसके अलावा पूरी चौड़ाई वाला लाइट बार भी मौजूद है. बम्पर का डिज़ाइन भी बिल्कुल नया और सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट के साथ है. इसमें नए अलॉय व्हील भी दिए गए हैं, जबकि पीछे की स्टाइलिंग को चौकोर लुक के साथ एक बड़ा बदलाव किया गया है. साथ ही बम्पर में भी चौकोर एलिमेंट्स दिए गए हैं. फुल लाइट बार कार के पिछले हिस्से को चौड़ा दिखाता है.


कैसी है नई Hyundai Creta Facelift 2024, झलक यहां देख लीजिये

इंटीरियर 

केबिन की बात करें तो, इसमें नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25 इंच की दो स्क्रीन के साथ इंटीरियर बिल्कुल नया दिखने की कोशिश की गयी है. हालांकि इसमें कुछ फिजिकल कंट्रोल भी दिए गए हैं, जबकि पैसेंजर एयरकॉन वेंट डिज़ाइन फीचर्स बिल्कुल नए हैं. इसके अलावा इसमें 19 ADAS लेवल 2 फीचर्स के साथ, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो ड्राइव मोड के मुताबिक व्यू बदल सकता है. इसके अलावा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, 360 कैमरा, वॉइस एक्टिवेटिड पैनोरमिक सनरूफ, 8 वे पावर के साथ साथ, आगे की दोनों सीटों के लिए वेंटिलेशन के साथ ड्राइवर सीट को एडजस्ट कर सकते हैं. अन्य फीचर्स में ब्लू लिंक कनेक्टिविटी, BOSE प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम, एक से ज्यादा भाषा वाली UI डिस्प्ले भी शामिल है. इसलिए इसे केवल एक जेनरेशन का बदलाव नहीं कहा जा सकता. स्पेस के मामले में नई क्रेटा पहले वाली के सामान होगी. 


कैसी है नई Hyundai Creta Facelift 2024, झलक यहां देख लीजिये

सेफ्टी फीचर्स 

हुंडई का दावा है कि, क्रेटा को अब और ज्यादा मजबूत किया गया है. जिसके चलते भारत एनकैप रेटिंग में इसके अच्छा स्कोर करने की उम्मीद की जा रही है. 


कैसी है नई Hyundai Creta Facelift 2024, झलक यहां देख लीजिये

इंजन

नई क्रेटा फेसलिफ्ट के इंजन की बात करें तो, इसमें 160 bhp पावर वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी है. जो केवल DCT ऑटोमेटिक के साथ भी उपलब्ध है. इसके अलावा दो नए 1.5 NA पेट्रोल और एक डीजल इंजन भी हैं, जिसमें निश्चित रूप से CVT/टॉर्क कनवर्टर के साथ एक मैनुअल भी है.

कीमत

नई क्रेटा की कीमत में कम से कम बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं हुंडई क्रेटा का मुकाबला सेगमेंट में पहले से मौजूद सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों के साथ होगा.  

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने भारत में बढ़ी कारों की बिक्री, टाटा नेक्सन रही सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget