एक्सप्लोरर

Hyundai Creta EV: ईवी चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्पेसिफिकेशन के हिसाब से, बाजार में क्रेटा EV की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है कि इसमें 55-60kWh बैटरी पैक यूनिट मिलेगा, जिसमें सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने का दावा किया गया है.

Hyundai Creta EV Spotted: नई हुंडई क्रेटा फिलहाल बाजार में स्टैंडर्ड और एक एन लाइन मॉडल के रूप में मौजूद है. अब, कंपनी भारतीय बाजार के लिए इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को लाने पर काम कर रही है. ऑल-इलेक्ट्रिक क्रेटा को हाल ही में कोरिया में एक चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया था.

डिजाइन 

तस्वीर में देखने को मिला है, क्रेटा ईवी बहुत कम बदलावों के साथ स्टैंडर्ड मॉडल की तरह डिजाइन के साथ आएगी. सबसे बड़ा अंतर इसके एयरो-डिजाइन अलॉय व्हील्स और फ्रंट बंपर-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट के नए सेट के रूप में देखने को मिलेगा. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक क्रेटा में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और टेललैंप, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर और फ़्लोर-माउंटेड बैटरी पैक के कारण कम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ‘ईवी’ बिट्स मिलेंगे.

ऑटोमेकर ने क्रेटा ईवी के डाइमेंशन और स्टोरेज कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि, हमें उम्मीद है कि इसमें ईवी के रूप में एक फ्रंट स्टोरेज स्पेस भी मिलेगा जिसे ‘फ्रंक’ भी कहा जाता है. 

फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो, क्रेटा ईवी अपने ICE सिबलिंग की तरह ही एक फीचर-लोडेड मॉडल बनी रहेगी. इसमें ट्विन-डिस्प्ले सेटअप, अपडेटेड सेंटर कंसोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नई सीट अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS सूट मिलेगा. 

रेंज और मुकाबला 

स्पेसिफिकेशन के हिसाब से, बाजार में क्रेटा ईवी की स्थिति को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि इसमें 55-60kWh बैटरी पैक यूनिट मिलेगा, जिसमें सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने का दावा किया गया है. लॉन्च के बाद, क्रेटा ईवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, महिंद्रा XUV 400 और अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी, टाटा कर्व ईवी और मारुति सुजुकी eVX से होगा. मारुति सुजुकी eVX को इस साल के अंत में पेश किया जाएगा और इसकी लॉन्चिंग 2025 की शुरूआत में होगी. इसे भारत में कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है. इसमें लगभग 500 से 550 किलोमीटर की रेंज मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें -

टाटा मोटर्स ने पेश किए नेक्सन के 5 नए एएमटी वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget