एक्सप्लोरर

Car Care Tips: कार की उम्र कम करने वाली पांच आदतें, आज ही कहें इन्हें अलविदा!

Car Tips and Tricks: कार चलाने के साथ ही गाड़ी का रखरखाव करना भी जरूरी है.इसके लिए ड्राइविंग के वक्त गाड़ी के सभी पार्ट्स जैसे कि गियर और ब्रेक का सही जगह इस्तेमाल करना चाहिए.

Car Life Increment Tips: किसी भी  काम को एक ही जैसा करते रहने से यह हमारी आदत में आने लगता है . अब यह सही है या गलत, इसका पता नुकसान होने पर ही हमें लगता है. यही बात हमारी गाड़ी के साथ भी होती है.  हम ड्राइविंग की कुछ गलत आदतों के कारण कार की लाइफ को कम कर देते हैं. भले ही आपके पास कार हो या फिर आप इसे खरीदने का मन  बना रहे हों, आपको एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए  कि आपकी एक भूल, गलती या गलत आदत से खर्चों की लाइन भी लग सकती है.

हालांकि, ड्राइविंग का तगड़ा एक्सपीरिएंस रखने वाले लोग भी कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे बाद में पछताने के सिवा कुछ भी नहीं किया जा सकता है. यहां आपसे कार चलाने के दौरान कुछ गलतियां हुईं नहीं कि गाड़ी की लाइफ कम होनी शुरू होगी. हम आपको कुछ ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर आपको सावधान रहना चाहिए. आइए जानते हैं.

क्लच पर अधिक प्रेस करना

अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब गाड़ी को रोकना हो, तो लोग क्लच पर दबाव बनाए रखते हैं. ऐसे में क्लच के साथ-साथ इंजन पर भी काफी दबाव पड़ता है. गाड़ी को रोकने के लिए क्लच पर दबाव बनाए रखने से बेहतर है कि कार को न्यूट्रल करें और हैंडब्रेक का प्रयोग  करें.

सही गियर का करें इस्तेमाल

गाड़ी को जब भी स्लो करने की जरूरत होती है, तो उसका गियर चेंज करना पड़ता है. वहीं वापस स्पीड बढ़ाने पर उसी गियर में ही तेज स्पीड के साथ कार न चलाएं. ऐसा करने पर इंजन पर प्रभाव पड़ने लगता है. इसके कारण गियर के साथ सिलेंडर हेड और क्लच के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए हमेशा स्पीड के मुताबिक ही गियर का प्रयोग करें.

तुरंत बंद न करें इंजन

अक्सर लोग कार के इंजन को तुरंत ही  बंद कर देते हैं, जिससे आपके वाहन पर काफी बुरा असर भी पड़ सकता है. गाड़ी के इंजन को 20 से 30 सेकंड रुकने के बाद ही बंद करना चाहिए. हालांकि, इसका ध्यान खासतौर पर लॉन्ग ड्राइविंग के दौरान रखना होता है.

क्लच को न समझें फुट्रेज

कई लोग गाड़ी चलाते वक्क अपनी कार के क्लच या ब्रेक को फुट्रेज समझ लेते हैं, जिससे वो उस पर पैर रखने लगते हैं, ऐसा करने पर क्लच और ब्रेक के पैड्स जल्द ही घिसने लग जाते हैं.

गियर बॉक्स पर न रखें हाथ

गियर बॉक्स पर हाथ रखना भले ही आपको सामान्य के जैसे  लगता हो, लेकिन इससे आपकी कार को बहुत नुकसान हो सकता है. ट्रांसमिशन में शिफ्टिंग फॉक्स मौजूद  होता है जो एक गियर से दूसरे गियर में शिफ्ट होने के लिए काम आता है. आप अगर गियर के ऊपर हाथ रखते हैं तो इससे शिफ्टिंग रेल्स नीचे की ओर दब सकता है और फिर गियर बॉक्स को नुकसान भी पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें

Car Accident: चलते-चलते ब्लास्ट हो जाएगी कार! गर्मियों में कार हादसे से बचने के लिए फॉलो करें ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget