एक्सप्लोरर

अगर चलती हुई कार का ब्रेक फेल कर जाए तो क्या करना चाहिए? कैसे किसी दुर्घटना से बच सकते हैं

अक्सर लोग कार के ब्रेक फेल हो जाने पर घबरा जाते हैं, लेकिन ऐसे समय में समझदार से काम लेना चाहिए. हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपक कार के ब्रेक फेल होने पर इसे कंट्रोल कर सकते हैं

चलती कार के साथ हादसा कभी भी हो सकता है. कई बार चलती कार के दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाते हैं, जिससे ड्राइवर्स घबरा जाते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिसके बाद आप कभी भी ब्रेक फेल होने की स्थिति में गाड़ी को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे. जब कार के ब्रेक फेल होते हैं तो इससे पहले हमें कुछ साइन यानी इसके संकेत मिलते हैं, जैसे ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड आवाज करने लगते हैं. कई बार ब्रेक कैलिपर्स जाम होने लगते हैं. अचानक ब्रेक वायर टूट जाती है या फिर मास्टर सिलंडर लीक होने लगता है और ब्रेक्स को जरूरी दबाव नहीं मिल पाता. ब्रेक फ्यूल लीक होना भी ब्रेक फेल होने का संकेत देता है.  
 
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे कंट्रोल करें

सबसे पहले कार की स्पीड को कम करके उसे कंट्रोल करें और बार-बार ब्रेक पैडल पर लगातार प्रेस करें.
कई बार ऐसा करने से ब्रेक्स को सही प्रेशर मिलता है और ब्रेक फिर से काम करने लगते हैं.
अगर आपकी गाड़ी टॉप गियर में चल रही है, तो उसे लोअर गियर में लेकर आएं, इसे पहले गियर में लाने की कोशिश की जानी चाहिए.
यहां ध्यान देने की बात ये है कि घबराहट में सीधे पांचवे से पहले गियर में बिल्कुल न लाएं.
इसके अलावा इस दौरान न्यूट्रल में लाने की बिल्कुल कोशिश न करें, इससे कार कंट्रोल से बाहर हो सकती है.
कार को रिवर्स गियर में भूलकर भी न लाएं, इससे पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने की संभावना है.
आप सिर्फ क्लच का इस्तेमाल करें, एक्सलेटर का बिल्कुल भी यूज न करें.
आप कहीं ट्रैफिक में हैं, तो दूसरों हॉर्न, हैजार्ड लाइट्स, इंडीकेटर और हेडलैंप्स-डिपर से इशारा करें. इससे खतरा कम होगा.
एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसी स्थिति में गाड़ी का एयरकंडीशन ऑन कर लें. इससे इंजन पर दबाव बढ़ेगा और स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी.
एक्सपर्ट ये भी राय देते हैं कि हेडलाइट्स, हैजार्ड लाइट्स जलाने से बैटरी की पावर सप्लाई कम होगी और कार स्लो हो जाएगी.
अगर पास में रेत या मिट्टी हो, तो स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल करते हुए रेत या बजरी पर गाड़ी चढ़ा दें. इससे कार की स्पीड काफी कम हो जाएगी.
आप सही से हैंडब्रेक का यूज करें मैनुअल हैंडब्रेक वाली कार में गियर बदलते समय हल्के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें.
कार के पहले गियर में आने पर जब स्पीड 40 किमी प्रति घंटा के आसपास हो तो आप सीधे हैंडब्रेक खींच कर स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं.
हाईस्पीड में एकदम से हैंडब्रेक न लगाएं, अचानक हैंडब्रेक लगाने से पिछले व्हील लॉक हो जाते हैं और कार के पलटने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें

Car Tips: बढ़ाना चाहते हैं कार की उम्र तो इन बातों का रखें खास ध्यान, बेहद काम के हैं ये टिप्स

 Second hand Car Tips: सेकेंड हैंड कार खरीदना कितना फायदेमंद है? जानिए इसकी हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget