एक्सप्लोरर

Second hand Car Tips: सेकेंड हैंड कार खरीदना कितना फायदेमंद है? जानिए इसकी हकीकत

Second Hand Car Tips: जिन लोगों का बजट कम होता है, वे सेकेंड हैंड कार खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन इस दौरान काफी सावधानी बरतनी चाहिए. आज ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं. 

Second Hand Car Tips: कोविड-19 (Covid-19) महामारी की वजह से देश में सभी लोग आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. करोड़ों लोगों की इस महामारी में नौकरियां (Jobs) चली गईं और करोड़ों लोगों की आमदनी में गिरावट हुई है. जैसा कि हम सभी को पता है पिछले कुछ महीनों में वाहनों (Vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. खासतौर से कार (Cars) की कीमतें पिछले एक साल में काफी बढ़ गई हैं. ऐसी परिस्थिति में बड़ी संख्या में लोग सेकेंड हैंड कार (Second Hand Car) खरीदना पसंद कर रहे हैं. अधिकतर लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सेकेंड हैंड कार खरीदना फायदेमंद होता है या नहीं? चलिए इस पर एक नजर डाल लेते हैं.

सेकेंड हैंड कार खरीदने के फायदे जान लीजिये 
1. जानकारों की मानें तो जब आप कुछ साल पुरानी कार खरीदते हैं, तो आप करीब 40% तक पैसे बचा लेते हैं. इस लिहाज से आपको अपनी मनपसंद कार कम पैसों में मिल जाती है.

2. सेकेंड हैंड कार के माइलेज, टायर्स, ब्रेक और अन्य चीजों के बारे में आपको जानकारी होती है, जिससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं.

3. जब आप नई कार खरीदते हैं तो उसका इंश्योरेंस काफी महंगा होता है. जबकि पुरानी कार का इंश्योरेंस उसकी अपेक्षा कम होता है. इससे आपके हर साल कुछ पैसे बच जाते हैं.

4. अगर आप कार सीखना चाहते हैं, तो पुरानी कार आपके लिए बेहतर होगी. क्योंकि इस कार में आपको डेंट या स्क्रैच की ज्यादा टेंशन नहीं होती. 

5. अगर आप बार-बार कार बदलते हैं तो आपके लिए सेकंड हैंड कार काफी फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि आपको कार बदलने से कम नुकसान होगा. शोरूम से निकलने के कुछ महीनों बाद ही कार की कीमत में करीब करीब 20-30% की गिरावट आ जाती है. 

यह नुकसान भी हो सकते हैं
सेकेंड हैंड कार खरीदने के फायदे तो आपने जान लिए, लेकिन इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं. अगर कार ज्यादा इस्तेमाल की गई है तो उसके इंजन की लाइफ घट जाती है. ऐसे में आपकी कार का मेंटेनेंस महंगा हो सकता है. इसके अलावा पुरानी कार के टायर काफी महंगे आते हैं जो आपको अपनी सेफ्टी के लिए डलवाने पड़ सकते हैं. ऐसे में कार खरीदने से पहले किसी मैकेनिक से उसको जरूर दिखवा लें और कागजातों की जांच भी जरूर कर लें. 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली- NCR में अब नहीं चल सकेंगी 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां, जानें नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget