एक्सप्लोरर

Driving License: RTO के चक्कर काटने की नहीं है जरूरत, घर बैठे ही ऐसे बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस

एक बार लर्नर लाइसेंस मिलने के बाद, आपको फिजिकल ड्राइविंग/राइडिंग टेस्ट देने के लिए 30 दिनों के बाद आरटीओ जाना होगा, जिसमें पास होने के बाद आपको एक स्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा.

Driving License Online: आपको बाइक/कार चलाना हो या फिर किसी अन्य प्रकार का वाहन, उसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है, लाइसेंस के बिना ड्राइविंग करना दंडनीय अपराध है. यह आपके अन्य डॉक्यूमेंट्स की तरह ही इंपोर्टेंट होता है. पहले के समय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, आरटीओ के चक्कर, अधिकारियों से जुगाड़ भी लगाना पड़ता था. लेकिन अब इंटरनेट और अपडेटेड सिस्टम के कारण ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना आसान हो गया है. यह पूरी तरह से एक डिजिटल प्रॉसेस है, लेकिन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी भी फिजिकल ही है. अगर आप भी नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं इन स्टेप्स को अपनाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

इस तरह से करें अप्लाई 

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिये सबसे पहले परिवाहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं, और Drivers/Learners License पर क्लिक करें. इसके बाद, अपने राज्य का चयन करें, और लर्नर्स लाइसेंस के विकल्प को चुनें. इसके बाद आगे का फॉर्म भरें. यह सुनिश्चित करें कि कोई गलती न हो. सब कुछ सही रहने के बाद अपने फार्म का रिव्यू करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. इसके बाद अगले पेज में आपको सभी सहायक दस्तावेज़ और फ़ोटो अपलोड करने के बाद दस्तावेज़ पर ई-हस्ताक्षर करना होगा. इसके बाद फीस का भुगतान, स्लॉट बुक करना और लर्नर्स लाइसेंस टेस्ट के लिए समय का चुनाव करना होगा. यह ध्यान रखें कि आधार कार्ड वाले आवेदक के लिए तुरंत ऑनलाइन परीक्षा ली जा सकती है और ई-लर्नर लाइसेंस तुरंत जारी किए जाने का विकल्प मिल जाएगा. हालांकि, आधार कार्ड के बिना आवेदकों के लिए, टेस्टिंग सेंटर पर परीक्षा देने जाना होगा.  

लर्नर्स लाइसेंस मिलने के बाद

लर्नर्स लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, आप कानूनी रूप से ड्राइविंग करने के लिए तैयार हैं, हालांकि, कुछ क्लॉज के लिए आपको अपने वाहन पर यह दिखाने की जरूरत होगी कि आप एक लर्नर हैं और आपके पास हर समय एक वैध लाइसेंस धारक है. यह राज्य के आधार पर अलग अलग होता है, इसलिए नियमों को अपने राज्य के अनुसार ध्यान से जांच कर लें. 

ऐसे मिलेगा परमानेंट लाइसेंस

एक बार लर्नर लाइसेंस मिलने के बाद, आपको फिजिकल ड्राइविंग/राइडिंग टेस्ट देने के लिए 30 दिनों के बाद आरटीओ जाना होगा, जिसमें पास होने के बाद आपको एक स्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा. ध्यान रखें कि कुछ प्रक्रियाओं में राज्य के आधार पर परिवर्तन हो सकता है, लेकिन लगभग सभी समान ही रहती है.

यह भी पढ़ें :- मात्र 50 हजार रुपये देकर घर ले सकते नई मारुति फ्रोंक्स, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget