एक्सप्लोरर

लंबे समय तक गाड़ी को पार्किंग में खड़ा न करें, हो जाएगा बड़ा नुकसान

Car Tips for Rainy Season: लोगों को जब कहीं बाहर जाना होता है या उन्हें गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करना होता, तो अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा छोड़ देते हैं. लेकिन इससे कार का नुकसान हो सकता है.

Car Tips and Tricks: अगर आपकी गाड़ी भी लंबे समय से पार्किंग में खड़ी है, तो आपकी कार में दिक्कत आ सकती है. लंबे समय तक गाड़ी के पार्किंग में खड़े रहने से उसके महंगे पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपकी कार का नुकसान हो सकता है, जिसे भरपाई में आपके हजारों रुपये लग सकते हैं.

टायर हो सकते हैं खराब

गाड़ी खरीदने के बाद शुरुआती महीनों में तो सब उसका काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन उसके थोड़ा-सा पुराना होते ही लोग गाड़ी का ध्यान रखना कम कर देते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है. एक ही जगह पर ज्यादा समय तक गाड़ी खड़ी रखने से गाड़ी के टायर की लाइफ कम हो जाती है. गाड़ी के एक ही जगह पर खड़े रहने से टायर के सिर्फ एक हिस्से पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से वह खराब हो सकते हैं. 

बैटरी में खराबी

अगर गाड़ी पार्किंग में लंबे समय तक खड़ी रहे तो सबसे पहले उसकी बैटरी को नुकसान होता है. कार को ज्यादा समय तक न चलाया जाए तो उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है. इसलिए अगर आप अपनी गाड़ी को काफी समय तक न भी चलाए तो बीच-बीच में गाड़ी को स्टार्ट जरूर कर लें. इससे गाड़ी की बैटरी खराब होने से बच सकती है. 

इंजन ऑयल हो सकता है खराब

गाड़ी अगर लंबे समय तक एक ही जगह कड़ी रहे तो इससे गाड़ी में रखा इंजन आयल खराब हो जाता है, जिसकी वजह से इंजन तक में खराबी आ सकती है. इसलिए जब भी गाड़ी को काफी समय तक खड़े रखने के बाद चलाए तो सबसे पहले उसका इंजन ऑयल बदलवा लें. 

लग सकती है जंग

गाड़ी के लंबे समय तक एक ही जगह खड़े रहने से उसमें जंग लग सकती है, इसकी वजह से गाड़ी पुरानी दिखने लगती है. इस वजह से गाड़ी में बड़ा नुकसान भी हो सकता है. अगर चेसिस में जंग लग जाए, तो इससे आपकी गाड़ी कमजोर हो सकती है. साथ ही कोशिश करें कि अगर लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रखनी है, तो इसे धूप से बचाएं, नहीं तो गाड़ी के पेंट और इंटीरियर पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें

Triumph New Bike: ट्रायम्फ लॉन्च करने जा रही एक और मजेदार बाइक, Kawasaki Ninja 650 को देगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors अब बनेगी TATA.CARS? जानें क्या है पूरा मामला
Tata Motors अब बनेगी TATA.CARS? जानें क्या है पूरा मामला
ADAS वाली कार में न करें ये गलती, उल्टा असर हो सकता है असर
ADAS वाली कार में न करें ये गलती, उल्टा असर हो सकता है असर
कार में पानी भर जाए तो दरवाजा क्यों नहीं खुलता? जानें बचने का तरीका
कार में पानी भर जाए तो दरवाजा क्यों नहीं खुलता? जानें बचने का तरीका
रोडवेज बस में अब फ्री सफर, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
रोडवेज बस में अब फ्री सफर, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

वीडियोज

मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से थर्राया पश्चिमी UP
नेपाल आपदा में कितना नुकसान? अरबों की संपत्ति तबाह, डरा देंगे आंकड़े!
बादलों के फटने से लेकर तबाही तक...कब और कैसे बदला मंजर?
कैमरे में कैद हुआ जलप्रलय का सबसे डरावना रूप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण
पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण
ऋषिकेश सुसाइड केस अपडेट: IIT दिल्ली में देर रात छात्रों का फ्लैश मार्च
ऋषिकेश सुसाइड केस अपडेट: IIT दिल्ली में देर रात छात्रों का फ्लैश मार्च
TV Serial Spoilers: अनुपमा पर लगेगा चीटिंग का आरोप, वसुधा का होगा भयानक एक्सीडेंट
अनुपमा पर लगेगा चीटिंग का आरोप, वसुधा का होगा भयानक एक्सीडेंट
श्रीलंका दौरा खत्म, अब कब-किसके साथ है भारतीय टीम का अगला मैच? देखें सितंबर का पूरा शेड्यूल
श्रीलंका दौरा खत्म, अब कब-किसके साथ है भारतीय टीम का अगला मैच? देखें सितंबर का पूरा शेड्यूल
ट्रंप ने बदला कनाडा की झील का नाम, PM कार्नी ने दिया करारा जवाब, बोले- सच जानते हैं
ट्रंप ने बदला कनाडा की झील का नाम, मार्क कार्नी ने दिया करारा जवाब
बाबा रामदेव का विवाद के बीच बड़ा बयान, 'हम कंगना बहन को फोन करेंगे और...'
बाबा रामदेव का विवाद के बीच बड़ा बयान, 'हम कंगना बहन को फोन करेंगे और...'
छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
गेहूं के निर्यात पर लगी रोक हटी, इससे किसानों को कितना फायदा?
गेहूं के निर्यात पर लगी रोक हटी, इससे किसानों को कितना फायदा?
Embed widget