एक्सप्लोरर

Hero Xtreme 160 R की टेस्ट राइड बुकिंग हुई शुरू, इन बाइक्स को देगी चुनौती

अगर आप हीरो की Hero Xtreme 160 R खरीदने का विचार कर रहे हैं तो कंपनी ने इस बाइक की टेस्ट राइड बुकिंग हुई शुरू कर दी है, जल्द ही यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

नई दिल्ली: Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर बाइक Xtreme 160R की टेस्ट राइड के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. जल्द ही कंपनी इस बाइक को भारत में लॉन्च करने जा रही है. लगातार इस बाइक के बारे में हम आपको जानकारियां दे रहे हैं. कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन की वजह से इस बाइक की लॉन्चिंग में टाइम लगा, लेकिन सोर्स से मिली ताजा जानकारी की माने तो जल्द ही यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

कीमत और वेरियंट

आपको बता दें कि इस साल मार्च में Hero MotoCorp ने अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 160R से पर्दा हटाया था, उसके बाद इसे अपनी अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट भी कर दिया था. हीरो Xtreme 160R  को दो वेरियंट में उतारा गया है. कंपनी इस बाइक को 90,000 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी इसे मार्च के अंत तक या फिर अप्रैल महीने में लॉन्च करेगी. इस बाइक में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें ग्रे-वाइट, ग्रे-ब्लू और ग्रे-स्पोर्ट्स रेड कलर्स शामिल होंगे. सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी.

BS6 इंजन

हीरो की नई Xtreme 160R में अब BS6-कम्प्लायंट 160cc का इंजन लगा है जो 15hp का पावर और 14Nm का  टॉर्क जेनरेट करता है.इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक  0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है.

एडवांस्ड फीचर्स

नई Xtreme 160R खास यूथ को लुभाने के लिए ही बनाई गई है. इस बाइक का वजन सिर्फ 138.5 किलोग्राम है, यह अपाचे RTR 160 4V से हल्की है. इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं. वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है. इस बाइक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जिसमें कई सारी जानकारियां दी गई हैं. इसके अलावा इसमें  नई एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं. नई  Xtreme 160R में एक स्पोर्टी बाइक है, इसका बढ़ा हुआ टेल सेक्शन और मोटे एग्जॉस्ट इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके अलावा बाइक में स्मोक्ड LED टेललाइट दी जाएगी. फ्यूल टैंक और साइड बॉडी पैनल्स को भी अच्छी तरह इंटीग्रेटेड किया जाएगा.

इन बाइक्स के होगा मुकाबला

हीरो की नई Xtreme 160R का सीधा मुकाबला सुजुकी Gixxer, होंडा CB Hornet 160, TVS अपाचे RTR 160 4V और बजाज Pulsar NS 160 जैसी बाइक्स से होगा. इस समय भारत में 160cc बाइक सेगमेंट तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है. लोग अब 150cc से 160cc बाइक्स की तरफ मूव कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 

Honda Grazia 125 या TVS NTorq 125 जानें कौन सा स्कूटर है वैल्यू फॉर मनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin की पहली EV पर लगा ब्रेक, अब 2033 में होगी एंट्री
Aston Martin की पहली EV पर लगा ब्रेक, अब 2033 में होगी एंट्री
Maruti का 40 लाख वाला दांव, 2030 तक Production क्यों बढ़ाएगी?
Maruti का 40 लाख वाला दांव, 2030 तक Production क्यों बढ़ाएगी?
कारों की रफ्तार पड़ेगी फीकी? FY27 में बाइक या ट्रक मारेंगे बाजी
कारों की रफ्तार पड़ेगी फीकी? FY27 में बाइक या ट्रक मारेंगे बाजी
कार आपकी, नजर कंपनियों की, कैसे Track हो रही है हर Drive?
कार आपकी, नजर कंपनियों की, कैसे Track हो रही है हर Drive?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Embed widget