एक्सप्लोरर

Honda Grazia 125 या TVS NTorq 125 जानें कौन सा स्कूटर है वैल्यू फॉर मनी

Honda Grazia 125 बाजार में आ चुका है, इस स्कूटर में नया BS6 इंजन लगा है, इसका सीधा मुकाबला TVS NTorq 125 से होगा.

नई दिल्ली: होंडा ने अपना Grazia 125 BS6 भारत में लॉन्च कर दिया है, इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS NTorq 125 से है. इसलिए यहां हम इन दोनों स्कूटर्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं. आइये जानते हैं इन दोनों में से कौन सा स्कूटर है वैल्यू फॉर मनी?  यहां हम इन दोनों स्कूटर्स की परफॉरमेंस के बारे बात नहीं कर रहे हैं.

Honda Grazia 125 BS6

होंडा का नया Grazia 125 अब BS6 इंजन के साथ लॉन्च हो गया है. होंडा ने नए BS6 Grazia 125 की एक्स शो रूम कीमत 73,336 (स्टैण्डर्ड वर्जन) रुपये रखी है. यह स्कूटर दो वेरिएंट स्टैण्डर्ड और डीलक्स वर्जन में उपलब्ध है. यह स्कूटर 4 बोल्ड कलर्स में उपलब्ध होगा. इंजन की बात करें तो होंडा के नए BS6 Grazia 125 में 125cc PGM-FI HET (Honda Eco Technology) इंजन लगा है कंपनी ने इस स्कूटर के ग्राउंड क्लीयरेंस को 16mm ज्यादा किया है.

बेहतर राइड के लिए इसमें 3-step adjustable rear suspension दिए गये हैं. इसके अलावा असर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है. इस स्कूटर में नए स्प्लिट LED पोजीशन लैंप दिया है. इसके अलावा इसमें नया टेल लैंप, नयी ग्रैब रेल, ब्लैक एलाय व्हील, पासिंग स्विच, मल्टी फंक्शन स्विच और इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है.

TVS NTorq 125

TVS मोटर का NTorq 125 स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर कहा जाता है. इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो आपको इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर्स में शायद ही देखने को मिलें. कीमत की बात की जाए तो TVS NTorq 125 की एक्स शोरूम कीमत 66 885 रुपये  से शुरू होती है.

इंजन की बात करें तो NTorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है. जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं.इस स्कूटर में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है, जिसमें कई जानकारियां मिलती है. यह एक कनेक्टेड स्कूटर है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है. इस स्कूटर का वजन 118 kg है.

नतीजा

दोनों ही 125cc के स्कूटर्स हैं, कीमत के हिसाब से TVS का NTorq 125 सस्ता है और इसमें फीचर्स भी Honda के Grazia 125 से काफी ज्यादा हैं.  ऐसे में अगर आप एक किफायती और वैल्यू फॉर मनी स्कूटर की खरीदना चाहते हैं तो आप NTorq 125 को चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

TVS Victor 110 BS6 और Hero Xtreme 160R भारत में जल्द होने जा रही हैं लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget