एक्सप्लोरर

Hero Price Hike: अगले महीने से महंगी होंगी हीरो की बाइक्स, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

इस साल ये दूसरा मौका है जब हीरो मोटोकॉर्प अपनी बाइक्स की कीमत बढ़ाने जा रही है. इससे पहले भी अप्रैल में कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल्स के चुनिंदा मॉडल्स के दाम बढ़ाए थे.

अगर आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर्स कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों की कीमत को एक बार फिर से बढ़ाने का एलान किया है. हीरो की बाइक्स और स्कूटी की कीमत में तीन हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है. कंपनी कच्चे माल महंगे होने का हवाला देकर कंपनी दाम बढ़ाने जा रही है. हीरो की बाइक्स की कीमतें अगले महीने से बढ़ेंगी.

अलग-अलग बढ़ेंगी कीमत 
हीरो मोटोकॉर्प की प्राइस अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी. कंपनी के अनुसार प्रोडक्ट्स की प्राइस बढ़ने के बाद वाहन की मैन्युफैक्चरिंग में आ रही कॉस्ट को बराबर किया जा सकेगा. हालांकि दाम बढ़ाने के साथ कंपनी ने साफ कर दिया है कि कीमतों को सिर्फ उतना ही बढ़ाया जाएगा, जिससे कस्टमर्स की जेब पर ज्यादा असर ना पड़े.

अप्रैल में भी बढ़े थे दाम
इससे पहले भी कंपनी ने इस साल अप्रैल में अपने चुनिंदा मॉडल्स के दाम बढ़ाए थे. अप्रैल में कंपनी Xpulse 200, Xpulse 200T और Xtreme 200S की कीमत में तीन हजार रुपये का इजाफा किया था, जिसके बाद Hero Xpulse 200 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 118,230 रुपये, Hero Xpulse 200T की प्राइस 115,800 रुपये और Hero Xtreme 200S की कीमत 120,214 रुपये हो गई थी. 

Maruti Suzuki भी बढ़ाएगी कीमत
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया, 'इस्पात और कुछ कीमती धातुओं, जैसे रोडियम और पैलेडियम की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अप्रैल में हमने उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा यह सोचकर डाला था कि इन वस्तुओं की कीमतें आखिरकार नीचे आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंतिम उपाय के रूप में हम कंपनी की वित्तीय सेहत को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें

बढ़ने वाली है मारुति सुजुकी की कारों की कीमतें, जुलाई-सितंबर में होंगी महंगी

Nissan Magnite: भारत में धूम मचाने के बाद अब इन देशों में SUV को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget