एक्सप्लोरर

Harrier Facelift: ऑटो एक्सपो 2023 में नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट हो सकती है पेश, क्रेटा फेसलिफ्ट से होगा मुकाबला

नई हैरियर फेसलिफ्ट में भी मौजूदा 2.0L डीजल इंजन मिलेगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. टाटा सफारी में भी ऐसे ही बदलाव मिलने की उम्मीद है. 

Tata Motors: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में जल्द ही अपने नए मॉडल्स को पेश करने की तैयारी कर रही है. जिन्हें जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया जा सकता है. इन कारों में हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी फेसलिफ्ट भी देखने को मिल सकती हैं. 

ADAS से होगी लैस

कंपनी पहले ही हैरियर फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है, जो अगले साल तक सड़कों पर देखने को मिल सकती है. नई एसयूवी कुछ एडवांस तकनीकों के साथ महत्वपूर्ण डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव के साथ आएगी. टेक अपग्रेड के मामले में सबसे बड़ा बदलाव एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के रूप में देखने को मिलेगा. इस ADAS तकनीक में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाई बीम, कोलिशन मिटिगेशन सिस्टम और अन्य फीचर्स मिलने की उम्मीद है, साथ ही ड्राइविंग और पार्किंग में आसानी के लिए इसे 360 डिग्री कैमरे से भी लैस किया जाएगा.  

ये होंगे बदलाव 

Tata Harrier फेसलिफ्ट में एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेंट्रल कंसोल के साथ इंटीरियर में काफी बदलाव मिलेंगे. साथ ही इसमें वॉयस कमांड के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का भी सपोर्ट मिलेगा. एसयूवी कनेक्टेड कार तकनीक के साथ आएगी. लुक की बात करें तो नई हैरियर में नए हेडलैंप सेटअप, नए ग्रिल और सीधे स्लैट्स और इंटीग्रेटेड रडार के साथ एयर डैम और फ्रंट में बदलाव होंगे. साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं.  

इंजन 

नई हैरियर फेसलिफ्ट में भी मौजूदा 2.0L डीजल इंजन मिलेगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. टाटा सफारी में भी ऐसे ही बदलाव मिलने की उम्मीद है. 

किससे होगा मुकाबला?

नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का मुकाबला जल्द आने वाली हुंडई की फेसलिफ़्टेड क्रेटा से होगा. इस कार में मौजूदा 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और एक 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. लेकिन इसके लुक, इंटिरियर और फीचर्स में ढेर सारे बदलाव मिलने की संभावना है. हालांकि इसमें टाटा हैरियर के मुकाबले कम बूट स्पेस देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- हो जाइए तैयार, 2023 में आएंगी मारूति की ये कारें, महिंद्रा भी लाने वाली नई एसयूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget