एक्सप्लोरर

जीएसटी कट के बाद कितनी सस्ती हुई Mahindra XUV700? खरीदने से पहले यहां जानें डिटेल्स

Mahindra XUV700: जीएसटी कटौती के बाद अब आपको Mahindra XUV 700 की कीमत में 88 हजार 900 रुपये से लेकर 1.43 लाख रुपये तक की छूट मिलने वाली है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

महिंद्रा ने हाल ही में GST 2.0 का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया था. इसके बाद अब कंपनी की पॉपुलर एसयूवी Mahindra XUV 700 खरीदना सस्ता हो गया है. अगर आप आने वाले समय में इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि जीएसटी कटौती के बाद आपको यह गाड़ी कितनी सस्ती मिलने वाली है?

अब तक बड़ी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी और 22 फीसदी सेस मिलाकर कुल 48 फीसदी टैक्स लगता था, लेकिन अब इस टैक्स को घटाकर 40 फीसदी तक कर दिया गया है. इसका फायदा उन गाड़ियों को मिलने वाला है, जिनकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है और इंजन 1500 से ऊपर है. ऐसे में Mahindra XUV700 की कीमत में भी अच्छी-खासी कमी देखने को मिल रही है.

अब कितनी सस्ती मिलेगी Mahindra XUV700?

जीएसटी कटौती के बाद अब आपको Mahindra XUV 700 की कीमत में 88 हजार 900 रुपये से लेकर 1.43 लाख रुपये तक की छूट मिलने वाली है. Mahindra XUV700 के MX वेरिएंट पर जीएसटी दर में बदलाव के बाद अब ग्राहकों को 88 हजार 900 रुपये की बचत होगी.

इसके AX3 वेरिएंट की कीमत में 1 लाख 6 हजार रुपये की कटौती के साथ मिलने वाली है. इसके अलावा AX5 S वेरिएंट अब 1.10 लाख रुपये सस्ता हो गया है और सबसे ज्यादा छूट इसके टॉप मॉडल AX7 L वेरिएंट पर मिलने वाली है, जिसपर 1.43 लाख तक की छूट मिल रही है.

Mahindra XUV700 का पावरट्रेन

Mahindra XUV700 दो इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. पहला 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 197 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क देता है. दूसरा 2.2L mHawk डीजल इंजन है, जो 182 bhp पावर और 420 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

इसके टॉप वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का फीचर भी मौजूद है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट शहर में 8.5 kmpl और हाईवे पर 11 kmpl देता है. वहीं, डीजल वेरिएंट शहर में 13.5 kmpl और हाईवे पर 16.5-18.5 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है.

यह भी पढ़ें:-

Maruti Brezza से Tata Nexon तक, GST कटौती से 1.64 लाख तक सस्ती हुई ये कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget