एक्सप्लोरर

Night Driving Tips: रात में ड्राइव करने में होती है परेशानी, तो ये आसान से टिप्स आपके सफर को बना सकते हैं मजेदार

अक्सर नाइट समय ड्राइविंग करते हुए नींद आना सामान्य बात है. लेकिन एक जरा सी चूक से किसी भी तरह की दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए कुछ सावधानियों को ध्यान में रख कर इससे बचना ही बेहतर होता है.

Night Driving Tips and Tricks: सेफ ड्राइविंग करना जितना खुद के लिए जरुरी होता है, उतना ही आपके आगे पीछे चल रहे बाकी लोगों के लिए भी जरुरी होता है. इसके लिये जरुरी है कि आप ड्राइविंग के वक्त पूरी तरह सतर्क और सावधान रहें. लेकिन अक्सर थकान या देर रात ड्राइविंग करने की वजह से गाड़ी चलाते वक्त नींद आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप कुछ आसान से टिप्स अपनाकर इससे बच सकते हैं.

गाड़ी को साइड में खड़ा करें

कार चलाते समय जब भी आपको नींद आये, तो सबसे पहले अपनी कार को सड़क के किनारे पर रोक लें और कुछ देर टहल लें. ताकि आपका शरीर एक्टिव मोड में आ जाये. कोशिश करें कि एकांत जगह पर न रुकें.

म्यूजिक सुने

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गाने सुनना पसंद न हो. इसलिए अगर आपको नींद आये तो गानें सुने और साथ ही साथ खुद भी उन्हें गुनगुनाएं. नींद दूर करने के लिए ये बहुत ही शानदार तरीका है.

चाय-कॉफी पी लें

आजकल सभी जगह हाइवे पर ढाबे या रेस्टोरेंट मौजूद हैं. ज्यादा नींद आने की स्थिति में आप कहीं भी रुक कर चाय या कॉफ़ी पी सकते हैं. हालांकि कॉफ़ी पीना ज्यादा बेहतर होता है. क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो आपकी नींद को कुछ घंटो के लिए गायब कर देता है.

खाना कम खाएं

जब भी आपको रात में गाड़ी चलानी हो, तब कोशिश करें कि खाना भर पेट न खाएं. क्योंकि शाम या रात में भर पेट खाना-खाने के बाद नींद आना सामान्य बात है, लेकिन जब आप कम खाते हैं, तो आपको इतनी जल्दी और तेज नींद नहीं आती. लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें. ताकि शरीर में एनर्जी बरकरार रहे.

थोड़ी देर नींद ले लें

ये सब चीजें आजमाने के बाद भी या नींद काफी ज्यादा तेज है. तब पेट्रोल पंप, ढाबा या रेस्टोरेंट जैसी जगह सुरक्षित जगह गाड़ी रोककर कुछ देर नींद लेना बेहतर ही बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने बढ़ाई XUV 700 की कीमतें, यहां देखें हर वेरिएंट की नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget