एक्सप्लोरर

Fisker Ocean Electric SUV की भारत में लॉन्चिंग पक्की, केवल 4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पर भरती है फर्राटा

Fisker Ocean Electric SUV Rivals: फिस्कर इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला भारत में लॉन्च होते ही ऑडी ई-ट्रॉन, जगुआर आई-पेस और बीएमडब्ल्यू आईएक्स जैसी गाड़ियों से होगा.

Upcoming Electric SUV: यूएस बेस्ड इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी फिस्कर इंक ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. आगे हम इसकी डिजाइन से लेकर इसमें दिए जाने वाले फीचर्स, पावर पैक, ड्राइविंग रेंज और इसकी संभावित कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं.

फिस्कर ओसियन भारत में अपनी इस कार के टॉप स्पेक को लॉन्च करेगी, जिसका नाम ओसियन एक्सट्रीम विज्ञानं एडिशन है. कंपनी अपनी इस कार के केवल 100 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी और इसका नाम विज्ञानं कंपनी के ही हैदराबाद हेडक्वाटर से इंस्पायर है. जिसे अप्रैल 2023 में सेटअप किया था.

डिजाइन

कंपनी ने अपनी इस कार को फ़ीचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया है, जिसमें क्लीन और स्लीक सरफेस के साथ क्लोज्ड ग्रिल दी गयी है. वहीं इसके निचले बंपर पर एडीएएस सेंसर्स दिए गए हैं, साथ ही डीआरएल के साथ पतले एलईडी हैडलैंप्स भी मौजूद हैं.

वहीं इसके पिछले हिस्से की बात करें तो, यहां बड़ी सफाई से टेलगेट पर एलईडी टेललाइट्स को डिजाइन किया गया है. इसके अलावा रेफ्लेक्टर्स के साथ एक स्कफ प्लेट भी दी गयी है. जबकि फॉग लैंप और रिवर्स लाइट को इसके टॉप पैर दिया गया है.

फीचर्स

फिस्कर इलेक्ट्रिक एसयूवी में मौजूद फीचर्स की बात करें तो, इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डिजिटल रियर व्यू कैमरा, पॉवर्ड टेल गेट, थ्री डी साउंड सिस्टम, फ्रंट एंड बैक हीटिड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एडीएस फीचर और ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम भी मौजूद है. इसमें दिया गया 17.1 इंच का बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पोर्ट्रेट और लैंडस्केप पोजीशन में रोटेट किया जा सकता है.

पावर पैक और रेंज

इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले पावर ट्रेन की बात करें, तो इसमें 113kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है. जो कार को 572hp की पावर और 737Nm का पीक टॉर्क देता है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी केवल 4 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकने में सक्षम है और इसकी WLTP रेंज 707 किमी तक की है.

इनसे होगा मुकाबला

फिस्कर इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला भारत में लॉन्च होते ही ऑडी ई-ट्रॉन, जगुआर आई-पेस और बीएमडब्ल्यू आईएक्स जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़े- New Kia Seltos Facelift के वेरिएंट से लेकर फीचर्स तक, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget