एक्सप्लोरर

ऐसे टायर्स वाहन में लगाने से होता है इंजन को नुकसान, कम होने लगती है माइलेज

क्या होता है जब किसी वाहन में लगे टायर्स को हटा कर उनकी जगह चौड़े और मोटे टायर्स लगवा दिए जाते हैं. इस रिपोर्ट में हम इन्हीं बातों की जानकारी दे रहे हैं.

नई दिल्ली: हर वाहन में टायर्स का बड़ा रोल होता है. कंपनियां भी काफी R&D करने के बाद किस गाड़ी में कौन से साइज़ का टायर लगाया जाएगा यह तय करती है. लेकिन अक्सर  लोग अपनी गाड़ी में पहले से लगे टायर्स को हटा कर चौड़े टायर्स लगवा लेते हैं. वो लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि गाड़ी का लुक स्पोर्टी होगा और साथ ही रोड पर बेहतर ग्रिप भी मिलेगी. लेकिन क्या होता है जब गाड़ी में लगे नॉर्मल टायर्स को हटा कर चौड़े टायर्स लगवा दिए जाते हैं.

चौड़े टायर्स लगवाने के फायदे और नुकसान

अगर आपके पास 100cc-125cc इंजन वाली बाइक है और आप इसके रियर टायर को हटा कर चौड़े टायर लगवाने की सोच रहे हैं, तो इसका फर्क बाइक की परफॉरमेंस और माइलेज पर पड़ता है.

एक्सपर्ट मानते हैं कि बाइक या कार में  चौड़े और मोटे टायर लगवाने से माइलेज पर असर पड़ता है, यानी की माइलेज कम आने लगती है क्योंकि टायर जितना चौड़ा और मोटा होगा वो सड़क पर ज्यादा जगह लेगा. इससे आपको ग्रिप तो बेहतर मिलेगी, लेकिन इससे माइलेज कम मिलेगी.

चौड़े और मोटे टायर्स का वजन ज्यादा होता है. ऐसे में छोटे इंजन को थोड़ा ज्यादा फ़ोर्स लगाना पड़ता है. जबकि जबकि पतले और हल्के टायर्स में यह दिक्कत नहीं होती, इसलिए इनकी परफॉरमेंस में भी फर्क देखा जा सकता है. लेकिन अगर आपकी बाइक 150cc या इससे अधिक इंजन वाली है तो उसमें चौड़े और मोटे टायर्स लगाने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं मिलेगा.

लेकिन कंपनी जो टायर्स गाड़ी में लगाती है उन्हीं टायर्स को ही लगे रहने देना चाहिए.  हर बाइक या कार में एक खास नंबर और साइज़ के टायर्स लगे होते हैं, ताकि बेहतर परफॉरमेंस मिल सके, यदि आप अपनी मर्जी से कोई भी टायर्स लगवा लेंगे तो इसका नुकसान आपके वाहन को होगा ही.

अगर आपकी गाड़ी के टायर्स घिस गये हैं या खराब हो गये हैं वो उसी साइज़ के टायर्स का इस्तेमाल करें जो पहले से लगे हैं. इससे आपको बढ़िया परफॉरमेंस तो मिलेगी ही साथ ही आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 

कहीं महंगा ना पड़ जाए सस्ती सेकेंड हैंड कार खरीदना, इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget