एक्सप्लोरर

कहीं महंगा ना पड़ जाए सस्ती सेकेंड हैंड कार खरीदना, इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ध्यान

अगर आपका बजट कम है या आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कई ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक पुरानी कार खरीदने में मदद करेंगे. तो चलिए जानते हैं एक पुरानी कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें.

नई दिल्ली: इस समय नई कार से ज्यादा सेकंडहैंड कार का बाजार गर्म है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कोरोना काल में लोग नई कार से ज्यादा पुरानी कार खरीदना पसंद कर रहे है, क्योंकि आधे से भी कम दाम में एक अच्छी पुरानी कार मिल जाती है. लेकिन कई कुछ लापरवाही या कम जानकारी के चलते लोग पुरानी कार खरीदते समय धोखा खा जाते हैं जिसकी वजह से सस्ती कार महंगी पड़ जाती है. इसलिए यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे.

1. सर्विस हिस्ट्री की जानकारी

जो भी सेकंड हैंड कार अपने पसंद की है, उसकी फाइनल डील करने से पहले कार की सर्विस हिस्ट्री देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जायेगा कि कार की सर्विस कब और कितनी बार हुई है. सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं.

2. RC को ठीक से क्रॉस चेक करें

सेकंड हैंड कार खरीदते समय RC भी ठीक से चेक करें, RC में लिखी तारीख  बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चर तारीख  से मिलती है या नहीं यह भी चेक कर लें.

3. इंश्योरेंस की जांच करें

सेकंड हैंड कार खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो कार आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं. इंश्योरेंस के पेपर्स  आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें. ध्यान रहे कि कार बेचने की तारीख तक उस कार का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं.

4. जानकार मैकेनिक से कार चेक करवा लें

जब भी कोई सेकंड हैंड कार फाइनल करने जाएं तो एक बार किसी जानकार  मैकेनिक को भी जरूर साथ लेकर जाएं, क्योंकि मैकेनिक कार को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं.

5. टेस्ट ड्राइव सबसे जरूरी

जिस कार को आप खरीदने जा रहे हैं उसकी ठीक से टेस्ट ड्राइव की करके देखें, बिना ड्राइव किये सौदा फाइनल न करें. कार चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है.

6. NOC लेना न भूलें

कार को खरीदते वक्त कार मालिक से उसकी एनओसी जरूर ले लें ,साथ ही ध्यान रखे कि कार पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर कार को लोन लेकर कार खरीदी गई  है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget