एक्सप्लोरर

रिपोर्ट में दावा- 'बढ़ने वाली है यात्री वाहनों की मांग'; हो जाएं सावधान, कहीं डिलीवरी के लिए न करना पड़े ज्यादा इंतजार

सेमीकंडक्टर चिप और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सप्लाई चैन बाधित होने के कारण वाहनों के निर्माण तथा उनकी डिलीवरी पर असर पड़ा है.

सेमीकंडक्टर चिप और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सप्लाई चैन बाधित होने के कारण वाहनों के निर्माण तथा उनकी डिलीवरी पर असर पड़ा है. कार निर्माताओं के पास बड़े डिलीवरी ऑर्डर्स है और ग्राहकों को डिलीवरी के लिए काफी इंतजार तक करना पड़ रहा है. कई कारें हैं, जिन पर साल भर तक की वेटिंग चल रही है. ऐसे में अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि अर्थव्यवस्था के पूर्ण रूप से खुलने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के पटरी पर आने के साथ अगली कुछ तिमाहियों के दौरान यात्री वाहन क्षेत्र की वृद्धि मध्यम स्तर पर रहने का अनुमान है. साख निर्धारण करने वाली एजेंसी एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एक रिपोर्ट में यह कहा है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि सेमीकंडक्टर को लेकर आपूर्ति संबंधी चुनौतियों और ईंधन के दाम में तीव्र वृद्धि के कारण वाहनों की संख्या पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. एक्यूट ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 में 14.7 प्रतिशत बढ़ी. आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण गाड़ियों को सौंपने में देरी हुई और कुछ मॉडलों के उत्पादन पर असर पड़ा.

एजेंसी ने कहा कि 2020-21 में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए कमजोर तुलनात्मक आधार से भी पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि अच्छी रही थी. एक्यूट ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के अब पूर्ण रूप से खुलने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के पटरी पर आने के साथ वृद्धि के मध्यम स्तर पर रहने का अनुमान है.’’

ऐसे में एक ग्राहक के तौर पर यह सोचना स्वाभाविक है कि मांग बढ़ने और प्रोडक्शन कम होने की संभावना के कारण कहीं उन्हें डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार तो नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget