एक्सप्लोरर

यहां ई-साइकिल खरीदने पर 15 हजार रुपये तक देगी सरकार! जानें क्या है योजना

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास चल रहे हैं.

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास चल रहे हैं. मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के मामले में दिल्ली सबसे आगे है. ऐसे में अब दिल्ली सरकार ई-साइकिल को प्रमोट कर रही है. दिल्ली सरकार ने साइकिल खरीदने वालों को 15000 रुपये तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है. हालांकि, इसमें कुछ नियम और शर्तें हैं.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार ई-साइकिल के पहले 10,000 खरीदारों को 5500-5500 रुपये की सब्सिडी देगी. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि ई-साइकिल के पहले 1,000 खरीदारों को 2,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी.

मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सरकार वाणिज्यिक इस्तेमाल वाली ‘हेवी ड्यूटी कार्गो ई-साइकिल’ और ‘ई-कार्ट’ की खरीद पर भी सब्सिडी देगी. उन्होंने कहा कि कार्गो (मालवाहक) ई-साइकिल के पहले 5,000 खरीदारों को 15000-15000 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

गहलोत ने बताया कि पहले ई-कार्ट के निजी खरीदारों को सब्सिडी दी जाती थी लेकिन अब कंपनी द्वारा इन वाहनों की खरीद के लिए भी 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. हालांकि, यह योजना केवल दिल्ली के निवासियों के लिए ही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी 45,900 ई-वाहन हैं, जिनमें से 36 फीसदी वाहन दो-पहिया हैं.

भारत की ईवी राजधानी दिल्ली!
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी कहा था. सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2020 की शुरुआत के 18 महीनों के भीतर दिल्ली ‘भारत की ईवी राजधानी’ के रूप में उभरी है. बता दें कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन नीति, अगस्त 2020 में लाई गई थी. इसका उद्देश्य 2024 तक कुल वाहन बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी को 25 प्रतिशत तक बढ़ाना है.

हाल ही में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर चुकी है. उन्होंने कहा था कि नए वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी 2019-20 में 1.2 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2022 में 10 फीसदी हो गई है.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget