एक्सप्लोरर

Jawa 350 New Variant: 334 cc की इस बाइक पर बचाएं हजारों रुपये, कंपनी लेकर आई नया एंट्री-लेवल वेरिएंट

334 cc Bike Jawa 350: क्लासिक लेजेंड्स की बाइक जावा 350 का नया एंट्री-लेवल वेरिएंट मार्केट में आ गया है, जिससे इस बाइक की स्टार्टिंग प्राइस में 16 हजार रुपये की कमी हो गई है.

Jawa 350 New Entry-Level Variant: क्लासिक लेजेंड्स, जावा 350 के तीन नए वेरिएंट्स को मार्केट में लॉन्च कर चुकी है. अब इसके एक और एंट्री-लेवल वेरिएंट को बाजार में उतार दिया गया है. इस नए वेरिएंट में कोई भी मैकेनिकल चेंज नहीं किए गए हैं. अब ये बाइक टोटल चार वेरिएंट्स में मार्केट में मौजूद है. नए वेरिएंट के आने से एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में 16 हजार रुपये की कमी आई है.

Jawa 350 में आए तीन नए कलर वेरिएंट्स

जावा ने तीन नए कलर भी अपनी बाइक में निकाले हैं. इसमें ऑब्सिडियन ब्लैक (Obsidian Black), ग्रे (Grey) और डीप फॉरेस्ट (Deep Forest) कलर को शामिल किया गया है. जावा 350 पहले से ही मैरून, ब्लैक, व्हाइट और मिस्टिक ऑरेंज कलर में मार्केट में मौजूद थी. 

जावा 350 अब अलॉय व्हील्स के साथ भी आ रही है. क्लासिक लेजेंड्स ने अभी तक इसके लुक के फोटो शेयर नहीं किए हैं. नए एडिशन होने के साथ ही बाइक में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया गया है.


Jawa 350 New Variant: 334 cc की इस बाइक पर बचाएं हजारों रुपये, कंपनी लेकर आई नया एंट्री-लेवल वेरिएंट

जावा 350 का पावरट्रेन

क्लासिक लेजेंड्स में जावा 350 में 334 cc का इंजन और सिंगल-सिलेंडर मोटर लगी है. इससे 7,000 rpm पर 22.57 bhp की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 28.1 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस गाड़ी में 1449 mm का व्हील बेस दिया गया है. बाइक में डुअल चैनल ABS के साथ लार्ज डिस्क ब्रेक लगे हैं. साथ ही 6-स्पीड गियर बॉक्स का फीचर भी बाइक में है.

जावा 350 की ये बाइक स्मूछ और रिलेक्स राइड करने में मदद करती है. साथ ही गाड़ी के ब्रेकिंग और हैंडलिंग को भी बेहतर बनाया गया है.

जावा 350 की कीमत

जावा 350 को 2.15 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ भारतीय बाजार में लाया गया था. अब जावा 350 के नए एंट्री-लेवल वेरिएंट के आने से इस बाइक की स्टार्टिंग प्राइस कम हो गई है. जावा 350 की कीमत अब 1.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस से शुरू है.

देश में जावा 350 के अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 2.08 लाख रुपये से शुरू है. इसके स्पोक व्हील्स के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 2.15 लाख रुपये है. वहीं अलॉय व्हील्स के साथ टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 2.23 लाख रुपये हो जाती है.

ये भी पढ़ें

Grand Vitara vs Brezza: हाइब्रिड कारों में तगड़ा कंप्टीशन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा में कौन बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget