एक्सप्लोरर

Citroen Besault SUV: इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी सिट्रोएन बेसॉल्ट कूप एसयूवी, टाटा कर्व से होगी दो-दो हाथ

नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 110 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा. यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस में उपलब्ध होगा.

Citroen Basalt launch Timeline: फ्रांसीसी ऑटोमेकर की मिड-साइज कूप एसयूवी, सिट्रोएन बेसाल्ट, 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली है. यह भारत में सिट्रोएन के सी-क्यूबेड प्रोग्राम के तहत चौथा मॉडल होगा, और यह आगामी टाटा कर्व के साथ मुकाबला करेगी, जिसे 2024 के मध्य में लॉन्च किए आने की भी उम्मीद है. तमिलनाडु में सिट्रोएन की तिरुवल्लूर फैसिलिटी घरेलू बाजार और दक्षिण अमेरिका दोनों के लिए इस कूप एसयूवी के प्रोडक्शन सेंटर के रूप में काम करेगी. कंपनी ने बेसाल्ट के इलेक्ट्रिक मॉडल की भी पुष्टि की है, जिसे 2025 की शुरुआत में आने की संभावना है.

सिट्रोएन बेसॉल्ट डिजाइन 

अन्य सी-क्यूबेड प्रोडक्ट्स के पैटर्न को फॉलो करते हुए, सिट्रोएन बेसाल्ट मॉड्यूलर सीएमपी आर्किटेक्चर का उपयोग करेगी. यह कूप एसयूवी सी3 एयरक्रॉस के साथ कुछ बॉडी पैनल और डिज़ाइन एलिमेंट्स शेयर करती है, जिसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट और बोनट शामिल हैं. हालांकि, इसमें बॉडी कलर में एक अलग दो-भाग वाली ग्रिल, स्मोक्ड-आउट इफ़ेक्ट के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्लीन शोल्डर क्रीज, एक स्लोपिंग रूफ, ग्लॉस फिनिश के साथ चौकोर व्हील आर्च और यूनिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलेंगे. 

बेसाल्ट के रियर प्रोफाइल में नॉचबैक जैसा डिजाइन, एक छोटी रियर विंडस्क्रीन, बड़े और नए डिज़ाइन किए गए एलईडी टेललैंप और डुअल-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश के साथ एक यूनिक डिजाइन वाला रियर बम्पर शामिल है. कॉन्सेप्ट मॉडल से अलग, जिसमें गनमेटल फिनिश वाले एलॉय थे, प्रोडक्शन-रेडी वर्जन में ट्रेडिशनल अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. इसमें कूप एसयूवी कॉन्सेप्ट वाले पुल-टाइप डोर हैंडल को बरकरार रखा गया है.

सिट्रोएन बेसॉल्ट फीचर्स 

सिट्रोएन बेसाल्ट के इंटीरियर की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें C3 एयरक्रॉस जैसा डैशबोर्ड मिलने की संभावना है. फीचर्स के मामले में, यह कूप एसयूवी वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल मिरर, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और बहुत सारे अन्य फीचर्स के साथ आ सकती है. 

सिट्रोएन बेसॉल्ट पॉवरट्रेन

नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 110 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा. यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस में उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें - 

डेढ़ लाख में घर ले आइए चमचमाती नई महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी; जबरदस्त फीचर्स, दमदार माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget