एक्सप्लोरर

Citroen C3X: सिट्रोएन लाने वाली है नई सेडान, अगले साल होगी लॉन्च 

सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर निर्मित, सी3एक्स में सी3 हैचबैक के समान इंजन मिलने की संभावना है. यह क्रॉसओवर-स्टाइल सेडान 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है.

Citroën C3X Sedan: फ्रांसीसी वाहन निर्माता सिट्रोएन ने पहले ही भारत में अपनी चार मॉडल की बिक्री करती है, जिसमें सी5 एयरक्रॉस प्रीमियम एसयूवी, सी3 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी, सी3 हैचबैक और ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक शामिल है. हालांकि, हाल ही में कवर से पूरी तरह ढके एक मॉडल को देखे जाने से पता चलता है कि कंपनी अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही है.

कब होगी लॉन्च 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, C3X के साथ कंपनी सेडान सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. हालांकि अभी इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसके 2024 में किसी समय भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है. Citroen C3X में क्रॉसओवर जैसी स्टाइल और हाई सीटिंग पोजीशनिंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जो देश में ब्रांड की स्थिति को और मजबूत करने में मदद करेगी. 

डिजाइन

हाल ही में देखा गया टेस्टिंग मॉडल एक एंट्री-लेवल ट्रिम प्रतीत होता है, जो हैलोजन हेडलैंप और 16-इंच स्टील व्हील से लैस था. डिज़ाइन एलिमेंट्स में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल), फ्रंट फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, रियर बम्पर में इंटीग्रेटेड लाइसेंस प्लेट और नए एलईडी टेललैंप क्लस्टर शामिल हैं. कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि C3X का डिज़ाइन C3 हैचबैक और ग्लोबल मॉडल C4X से प्रेरित हो सकता है.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग Citroen C3X में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फ्रंट आर्मरेस्ट, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रिमोट कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, डुअल एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) मिलने की उम्मीद है.

पावरट्रेन 

सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर निर्मित, सी3एक्स में सी3 हैचबैक के समान इंजन मिलने की संभावना है. यह क्रॉसओवर-स्टाइल सेडान 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो 109bhp पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें दो ट्रांसमिशन विकल्प मिल सकते हैं, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक शामिल है.

सिट्रोएन का फ्यूचर प्लान

इसके अलावा सिट्रोएन इंडिया 2024 के अंत तक कुल 150 आउटलेट स्थापित करने की तैयारी कर रही है. छोटी बाजार हिस्सेदारी के बावजूद, ऑटोमेकर ने 2022-23 वित्तीय वर्ष में लगभग 9,000 यूनिट्स की रिटेल बिक्री की है. ईसी3 हैचबैक और आगामी इलेक्ट्रिक सी3 एयरक्रॉस जैसे मॉडलों के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में शुरुआती प्रवेश के साथ, सिट्रोएन आईसीई वाहन की तुलना में घरेलू ईवी सेगमेंट में अधिक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की तैयारी कर रही है. लॉन्च के बाद सिट्रोएन सी3एक्स का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- टाटा और महिंद्रा लाने वाली हैं दो नई दमदार एसयूवी, इलेक्ट्रिक मॉडल भी है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget