एक्सप्लोरर

Citroen C3: लैटिन NCAP क्रैश टेस्टिंग में फेल हुई सिट्रोएन सी3, मिली 0-स्टार सेफ्टी रेटिंग 

भारत-स्पेक सिट्रोएन C3 में स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, एक इंजन इम्मोबिलाइज़र, पीछे के दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक और एक हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलता है.

Citroën C3 Safety Rating: ब्राजील में निर्मित, सिट्रोएन की एंट्री-लेवल हैचबैक कार सी3 को नए लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्टिंग में 0-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. कार का ब्राज़ील-स्पेक मॉडल भारत-स्पेक C3 के लगभग समान है और दोनों एक ही प्लेटफार्म पर निर्मित हैं. दोनों में कुछ मैकेनिकल अंतर हैं. हालांकि इसकी चेसिस की समानता के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है. 

कितना मिला है स्कोर 

सिट्रोएन C3 को क्रैश टेस्टिंग में एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 12.21 अंक, चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5.93 अंक और पैदल यात्री सुरक्षा के लिए 23.88 अंक मिले हैं. ये स्कोर कुल अंकों का क्रमशः 31%, 12% और 50% है. सेफ्टी एसिस्ट सिस्टम में इस कार को केवल 35% यानि 15 अंक मिले हैं. 

 कैसी है सुरक्षा 

मेड-इन-ब्राजील Citroen C3 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर दो फ्रंट एयरबैग, लोड लिमिटर्स के साथ सीटबेल्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है. जबकि सीटबेल्ट लोड लिमिटर्स, AEB पैदल यात्री, सिटी एंड सब अर्बन सिस्टम, लेन एसिस्ट, स्पीड एसिस्ट सिस्टम और GTR-UN 127 पैदल यात्री सुरक्षा फीचर्स नहीं मिलते हैं. साथ ही टेस्टिंग में C3 के बॉडी शेल को भी अनस्टेबल पाया गया है. 

भारत-स्पेक सी 3

भारत-स्पेक सिट्रोएन C3 में स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, एक इंजन इम्मोबिलाइज़र, पीछे के दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक और एक हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलता है, जबकि इसके टॉप-एंड शाइन ट्रिम में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग कैमरा, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

लैटिन एनसीएपी ने कहा 

C3 हैचबैक के ताजा टेस्टिंग रिजल्ट पर टिप्पणी करते हुए, लैटिन NCAP के अध्यक्ष स्टीफन ब्रोडज़ियाक ने कहा: “यह शर्मनाक है कि स्टेलेंटिस, जो सस्ती कीमतों पर सुरक्षित कारों को विकसित करना जानती है, ने सिट्रोएन C3 जैसी खराब सुरक्षा क्वॉलिटी वाली कार डिज़ाइन की है. ऐसा करना लैटिन अमेरिकियों के स्वास्थ्य और इंटीग्रिटी के प्रति अपराध माना जाना चाहिए. लैटिन अमेरिकी उपभोक्ताओं के रूप में हम स्टेलेंटिस से दृढ़तापूर्वक यह अपील करते हैं कि वे इसका उत्पादन बंद करें. ये पैसेंजर्स और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है. हम हर देश की सरकार से इस विषय पर गौर करने का आग्रह करते हैं.

यह भी पढ़ें :- 3 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 5 रेट्रो रोडस्टर बाइक, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget