एक्सप्लोरर

चीन ने बनाई ऐसी बैटरी जो 4 गुना बढ़ाएगी EV की रेंज, टेस्ला और BYD को देगी सीधी टक्कर!

चीन की तियानजिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नई लिथियम मेटल बैटरी बनाई है. इसकी एनर्जी डेंसिटी 600 Wh/kg है. यह टेस्ला और BYD की बैटरी से ज्यादा पावरफुल है. आइए विस्तार से जानते हैं.

दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ रही है और सबसे बड़ी चिंता-बैटरी की रेंज और सुरक्षा की रहती है. चीन की तियानजिन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इस समस्या का बड़ा हल ढूंढ निकाला है. उन्होंने एक नई लिथियम मेटल बैटरी बनाई है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 600 Wh/kg है. तुलना करें तो यह Tesla की सबसे एडवांस बैटरी (300 Wh/kg) से दोगुनी और BYD की ब्लेड बैटरी (150 Wh/kg) से चार गुना ज्यादा पावरफुल है. अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर आ गई तो EV की रेंज 2 से 4 गुना तक बढ़ जाएगी और गाड़ियां हल्की भी होंगी. यही नहीं, इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक एयरप्लेन तक में किया जा सकता है.

पुरानी बैटरियों की समस्या

  • दरअसल, अब तक लिथियम मेटल बैटरियों में सबसे बड़ी दिक्कत इलेक्ट्रोलाइट को लेकर थी. ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देने की कोशिश में बैटरी का चार्ज-साइकिल कम हो जाता था और सुरक्षा पर सवाल उठते थे. कई बार बैटरी गर्म होकर फटने या आग पकड़ने का खतरा भी रहता था. इसी वजह से EV इंडस्ट्री पूरी तरह भरोसेमंद बैटरी का इंतजार कर रही थी.

मशीन लर्निंग और फ्लोरीन का इस्तेमाल

  • चीनी रिसर्चर्स ने इस समस्या को हल करने के लिए बैटरी की पुरानी स्ट्रक्चर बदल दी. उन्होंने मशीन लर्निंग से सही लिथियम सॉल्ट और सॉल्वेंट चुना और उसमें फ्लोरीन मिलाया. इससे इलेक्ट्रोलाइट बहुत स्टेबल हो गया. अब यह बैटरी ज्यादा पावरफुल है और गर्मी, ठंड या आग जैसी स्थितियों में भी सुरक्षित रहती है.

टेस्टिंग के नतीजे

  • टेस्टिंग में यह बैटरी शानदार साबित हुई. इसे 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी फ्रीज नहीं किया जा सका. ड्रोन पर किए गए टेस्ट में उड़ान का समय 2.8 गुना बढ़ गया. इसके अलावा यह बैटरी 25 बार पूरी तरह चार्ज और डिस्चार्ज करने के बाद भी खराब नहीं हुई. शुरुआती नतीजों से साफ है कि इसमें दोगुनी एनर्जी डेंसिटी है और यह सुरक्षित भी है.

EV का भविष्य और चीन की रणनीति

  • बता दें कि यह बैटरी अभी शुरुआती स्तर पर है और बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अगर इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा सका, तो यह इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में वैसा ही इनोवेशन लाएगी जैसा जेट इंजन ने एविएशन में किया था.

ये भी पढ़ें: Land Rover Defender खरीदने के लिए क्या रहेगा सैलरी का हिसाब? यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget