एक्सप्लोरर

Chery QQ3 EV लॉन्च: कम कीमत में लंबी रेंज, 420KM तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक कार

चाइनीज कंपनी Chery ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार QQ3 EV को चीन में लॉन्च किया है. ये कार एक बार चार्ज होने पर 420 किलोमीटर तक चल सकती है. आइए आसके फीचर्स, बैटरी और परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं.

चीन की बड़ी ऑटो कंपनी Chery ने अपनी नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार QQ3 EV लॉन्च कर दी है. यह एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक है, लेकिन फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे है. इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होकर 10.76 लाख रुपये तक जाती है, जो इसे बजट में आने वाली शानदार EV बनाती है. लॉन्च होते ही इस कार को करीब 57 हजार ऑर्डर मिल गए, जिससे साफ है कि लोगों को यह कार काफी पसंद आ रही है. कम कीमत में ज्यादा रेंज और अच्छे फीचर्स मिलने के कारण यह कार चीन के बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रही है.

वेरिएंट और कीमत

Chery QQ3 EV को कंपनी ने 4 वेरिएंट में पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकें. इसके बेस वेरिएंट 310 km Love Edition की कीमत लगभग 8 लाख रुपये है. वहीं 310 km Share Edition की कीमत करीब 9.26 लाख रुपये है. अगर आप ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो 420 km Love Edition 9.4 लाख रुपये में मिलती है. इसका टॉप वेरिएंट 420 km Share Edition करीब 10.76 लाख रुपये का है.

मॉडर्न डिजाइन और लुक

Chery QQ3 EV का डिजाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है. इसकी लंबाई 4195 mm और व्हीलबेस 2700 mm है, जिससे इसमें अच्छा स्पेस मिलता है. इसमें Q-शेप LED हेडलाइट्स, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और सेमी-हिडन डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं. इसके अलावा ब्लैक व्हील आर्क और राउंड डिजाइन इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं. ये कार 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं.

लग्जरी जैसा इंटीरियर और एडवांस फीचर्स

इस सस्ती कार का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है. इसमें 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 2.5K क्वालिटी के साथ आता है. इसके साथ 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. यह सिस्टम Qualcomm Snapdragon 8155 चिप पर चलता है, जिससे इसका परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहता है. कार में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, ब्लूटूथ की, स्मार्ट मिरर और V2L (Vehicle to Load) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 70 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी दिया गया है.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Chery QQ3 EV में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं – 29.48 kWh और 41.28 kWh. इनकी रेंज 310 किलोमीटर से लेकर 420 किलोमीटर तक है, जो इस कीमत में काफी अच्छी मानी जाती है. यह कार रियर व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और इसमें 58 kW से लेकर 90 kW तक की पावर मिलती है. फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार सिर्फ 16 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज हो सकती है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए और भी आसान बनाता है. Chery QQ3 EV का मुकाबला चीन में BYD Seagull और Geely EX2 जैसी सस्ती इलेक्ट्रिक कारों से होगा. 

यह भी पढ़ें:- Duster Hybrid से लेकर VW Taigun तक, मार्केट में Creta को टक्कर देने आ रहीं ये शानदार SUV 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget