एक्सप्लोरर

Car Maintenance Tips: कार को जलाकर राख कर देंगी ये 5 चीजें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Car Care Tips: गर्मियों के मौसम में नीचे दी गई कुछ चीजें आपकी कार को आग का गोला बना सकती हैं. आइए जानते हैं कि किन चीजों को गर्मियों के दौरान कार में रखने से बचना चाहिए?

गर्मी के मौसम में कार सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बेहद ज्यादा गर्म हो जाती है. जब कार धूप में खड़ी होती है, तो उसके अंदर का टेम्परेचर नॉर्मल से कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ खास चीजें कार के अंदर छोड़ देते हैं, तो वे आग लगने या विस्फोट का कारण बन सकती हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों को कार के अंदर नहीं रखना चाहिए?

इन चीजों को कार के अंदर बिल्कुल न रखें

  • आमतौर पर आप अपने चश्मे को डैशबोर्ड पर रख देते हैं, लेकिन चश्मे का लेंस धूप को एक जगह इकट्ठा कर देता है, जिस तरह मैग्नीफाइंग ग्लास काम करता है. इससे सीट या कागज जैसी चीजों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
  • इसी तरह डियोड्रेंट या परफ्यूम की बोतल भी कार में रखना खतरनाक हो सकता है. इनमें अल्कोहल होता है, जो गर्मी में फैलता है और जल्दी आग पकड़ सकता है. ज्यादा टेम्परेचर में यह बोतल फट भी सकती है, जिससे आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है.
  • तीसरी चीज लाइटर को कार में छोड़ना बहुत बड़ी गलती हो सकती है. गर्मी में कार के अंदर का तापमान इतना बढ़ जाता है कि लाइटर फट सकता है और तुरंत आग लग सकती है.
  • इसके अलावा मोबाइल फोन, पावर बैंक या अन्य बैटरी वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जोखिम भरे होते हैं. ज्यादा गर्मी में इनकी बैटरी ओवरहीट होकर फट सकती है या आग पकड़ सकती है.
  • एक और चीज आपके लिए रखना सही नहीं है और वो पानी की बोतल है. ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक या कांच की बोतल धूप को लेंस की तरह फोकस कर सकती है. इससे कार के अंदर किसी ज्वलनशील चीज पर गर्मी फोकस होकर आग लग सकती है.

यह भी पढ़ें:-

Best EV Under 10 Lakh: कम बजट में EV खरीदना है? 10 लाख के अंदर मिलेंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget