एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: ट्रैफिक में भी कार चलाना अब नहीं रहेगा मुश्किल, जान लें ये जरूरी टिप्स

Car Driving Tips in Traffic: ऑफिस टाइम पर सड़कों पर भारी ट्रैफिक होता है, जिससे कार चलाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर ट्रैफिक में भी आराम से कार चलाई जा सकती है.

बड़े शहरों में नए ड्राइवर्स के लिए ट्रैफिक में फंसी कार को सही तरीके से चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह काम काफी आसान हो सकता है. आइए आपको कुछ बेसिक और असरदार टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप ट्रैफिक में भी आराम से सुरक्षित और बिना घबराए कार चला सकते हैं.

ट्रैफिक में कार चलाते समय दूसरों से बनाएं सही दूरी

  • जब आप भारी ट्रैफिक में ड्राइव कर रहे हों, तो सबसे जरूरी बात है कि अपनी कार को सामने और पीछे चल रही गाड़ियों से एक सुरक्षित दूरी पर रखें. इससे न सिर्फ आपकी कार को स्क्रैच या डेंट से बचाया जा सकता है, बल्कि ब्रेक लगाते वक्त भी आपको ज्यादा समय मिलेगा. अगर सामने वाली गाड़ी का बंपर आपकी विंडशील्ड से अचानक न दिखने लगे, तो समझ जाइए कि आपकी दूरी बहुत कम हो गई है और तुरंत ब्रेक लगाना जरूरी है.

खुद को रखें शांत और संयमित

  • ट्रैफिक में लंबे समय तक फंसे रहना किसी की भी नर्वसनेस और गुस्से को बढ़ा सकता है, लेकिन गुस्से में ड्राइविंग करना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को शांत रखें. आप कार में अपना मनपसंद म्यूजिक प्ले करें और कोशिश करें कि मन को स्थिर रखें. शांत दिमाग से ड्राइव करना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि यह आपको थकावट और झुंझलाहट से भी बचाता है.

360 डिग्री कैमरा सिस्टम का करें सही इस्तेमाल

  • आजकल कई नई कारों में 360 डिग्री कैमरा फीचर दिया जा रहा है, जो ट्रैफिक में बहुत काम आता है. जब आप किसी तंग जगह से निकलने की कोशिश कर रहे हों या ट्रैफिक में गाड़ी मोड़नी हो, तो यह कैमरा आपकी मदद करता है. जैसे ही आप इस फीचर को ऑन करते हैं, आपको कार के चारों ओर की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगती है. इससे आप बिना किसी स्क्रैच या टक्कर के सुरक्षित ढंग से गाड़ी निकाल सकते हैं.

एक ही लेन में रखें गाड़ी 

  • ट्रैफिक में अक्सर देखा जाता है कि ड्राइवर बार-बार लेन बदलते रहते हैं, जिससे न सिर्फ जाम और बढ़ता है बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर यही है कि जब आप ट्रैफिक में हों तो एक स्थिर लेन में ही गाड़ी चलाएं. ऐसा करने से आप अन्य गाड़ियों को परेशान नहीं करेंगे और खुद को भी गाड़ी चलाने में सहूलियत होगी.

सफर शुरू करने से पहले गूगल मैप जरूर देखें

  • अगर आप ऐसी सड़कों पर जाने वाले हैं जहां अकसर ट्रैफिक जाम रहता है, तो सफर शुरू करने से पहले Google Maps का इस्तेमाल करना बहुत समझदारी होगी. गूगल मैप आपको पहले ही यह जानकारी दे देता है कि किसी Route पर ट्रैफिक कैसा है. अगर आपको कहीं ज्यादा ट्रैफिक दिखाई दे, तो आप तुरंत कोई दूसरा रूट चुन सकते हैं. इससे आप Time, Fuel और Mental Peace तीनों की बचत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Tata ने 6 एयरबैग के साथ अपडेट की Harrier Adventure, कीमत पहले से भी सस्ती  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget