एक्सप्लोरर

BMW X5 Facelift: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की एक्स 5 फेसलिफ्ट एसयूवी, 93.90 लाख रुपये की कीमत से है स्टार्ट

बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई से होगा, जिसमें एक 2.0 L टर्बो पेट्रोल, एक 3.0 L डीजल और एक 3.0 पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

BMW X5 Facelift Launched: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में अपनी एक्स5 एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लांच कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 93.90 लाख रुपये रखी गई है. इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है. दोनों इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. ये कार एम स्पोर्ट और एक्सलाइन ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. 

डिजाइन

X5 फेसलिफ्ट में एक ऑप्शनल स्टाइलिश ग्रिल (केवल 40i पेट्रोलपर) के साथ एक नया डिजाइन किया हुआ बम्पर मिलता है. साथ ही इसमें स्लिमर हेडलाइट्स दिए गए हैं और इसके साथ बीएमडब्ल्यू का सिग्नेचर एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप भी दिया गया है. साइड प्रोफ़ाइल में 21-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. रियर प्रोफाइल में केवल री डिजाइंड टेल-लाइट्स दी गई हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

X5 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में एक नया ट्विन-स्क्रीन पैनल है जिसमें बीएमडब्ल्यू के आईड्राइव 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली एक 14.9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. ड्राइव सिलेक्टर की जगह अब एक ग्लास टॉगल स्विच है. साथ ही इसमें हार्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले (एम स्पोर्ट ट्रिम्स पर) और एम्बिएंट लाइटिंग, हीटिंग फ़ंक्शन के साथ स्पोर्ट सीटें और एम स्पोर्ट ट्रिम में वेंटीलेटेड सीट्स मिलती हैं.

बीएमडब्ल्यू ने इस कार में ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम भी शामिल किया है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरे के साथ पार्किंग एसिस्ट, रिवर्स एसिस्ट, स्मार्टफोन के जरिए रिमोट पार्किंग और ड्राइव रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही इसमें छह एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और अन्य कई फीचर्स भी दिए गए हैं.

पावरट्रेन

X5 फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के विकल्प साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है. xDrive 40i वेरिएंट में 3.0-लीटर, स्ट्रेट-सिक्स पेट्रोल इंजन मिलता है जो 381hp पॉवर और 520 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि xDrive 30d वेरिएंट में एक 3.0-लीटर, स्ट्रेट-सिक्स डीजल इंजन मिलता है, जो 286hp पॉवर और 650Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों इंजनों के साथ 12 hp और 200 Nm आउटपुट वाले इलेक्ट्रिक मोटर के 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है. पेट्रोल इंजन केवल 5.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड, जबकि डीजल केवल 6.1 सेकंड में यह स्पीड प्राप्त कर सकता है. 

कीमत

बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट के xDrive 40i xLine की एक्स शोरूम कीमत 93.90 लाख रुपये, xDrive 30d xLine वेरिएंट की कीमत 95.90 लाख रुपये, xDrive 40i एम स्पोर्ट की कीमत 1.05 करोड़ रुपये और xDrive 30d एम स्पोर्ट की कीमत 1.07 करोड़ रुपये है.

किससे होगा मुकाबला

बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई से होगा, जिसमें एक 2.0 L टर्बो पेट्रोल, एक 3.0 L डीजल और एक 3.0 पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- लैटिन NCAP क्रैश टेस्टिंग में फेल हुई सिट्रोएन सी3, मिली 0-स्टार सेफ्टी रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget