एक्सप्लोरर

BMW i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडार की बुकिंग शुरू, मिलेंगे ये फीचर्स

BMW i5 LWB की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है. 669 किमी रेंज, शानदार फीचर्स और लग्जरी डिजाइन वाली यह इलेक्ट्रिक सेडान खास है.

भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. BMW इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i5 लॉन्ग व्हीलबेस यानी i5 LWB की बुकिंग शुरू कर दी है. यह कार BMW की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसे भारत में ही चेन्नई के प्लांट में तैयार किया जा रहा है. iX1 के बाद यह दूसरी BMW इलेक्ट्रिक कार है, जो भारत में लोकल असेंबल की जा रही है. कंपनी ने इसके साथ ही सिर्फ 99 यूनिट में उपलब्ध एक खास फर्स्ट एडिशन भी पेश किया है. ग्राहक अब इस कार को BMW के डीलरशिप नेटवर्क या कंपनी की वेबसाइट के जरिए बुक करा सकते हैं. कार की डिलीवरी आने वाले कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है.

कितनी पावरफुल और कितनी रेंज वाली है यह कार

BMW i5 LWB में 81.6 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 669 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है. इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 268 हॉर्सपावर की ताकत देती है और यह कार सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. साइज की बात करें तो यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी और सबसे लंबी सेडान है, जिसकी लंबाई 5,175 मिलीमीटर, चौड़ाई 2,156 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,520 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस भी सामान्य i5 से 110 मिलीमीटर ज्यादा यानी 3,105 मिलीमीटर रखा गया है, जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम और आराम मिलता है. 

यह भी पढ़ेंः 20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

कार में मिलेंगे कौन-कौन से खास फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो BMW i5 LWB के अंदर बड़ा कर्व्ड डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जो कार को काफी मॉडर्न लुक देता है. इसमें कस्टमाइज करने लायक एंबिएंट लाइटिंग भी है, जो डैशबोर्ड और दरवाजों तक फैली हुई है. जो लोग सबसे खास वर्जन चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने सिर्फ 99 यूनिट में फर्स्ट एडिशन उतारा है. इस एडिशन में कार्बन ब्लैक मेटैलिक कलर के साथ टाइटेनियम ब्रॉन्ज एक्सटीरियर एक्सेंट दिए गए हैं, जबकि केबिन के अंदर सिल्वर ब्रॉन्ज एक्सेंट, ओपन-पोर लकड़ी की फिनिशिंग और डैशबोर्ड पर खास लेजर एनग्रेविंग भी मिलती है. यह कार BMW की मौजूदा 530Li पेट्रोल सेडान से ऊपर और परफॉर्मेंस वाली i5 M60 इलेक्ट्रिक सेडान से नीचे पोजिशन की गई है. बाजार में यह सीधा मुकाबला Mercedes-Benz की इलेक्ट्रिक E-Class जैसी कारों से करेगी. 

यह भी पढ़ेंः फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget