एक्सप्लोरर

Upcoming Two-Wheeler: अगस्त में आने वाला है Two-wheeler का बेस्ट कलेक्शन, कई ब्रांडेड मॉडल शामिल

Upcoming Bikes in August 2024: अगस्त के महीने के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है. इस महीने कई पावरफुल बाइक्स भारतीय बाजार में कदम रखने वाली हैं. इसमें कई ब्रांडेड मॉडल शामिल हैं.

Upcoming Two-wheeler in August 2024: भारतीय बाजार में अगस्त के महीने में एक के बाद एक कई बाइक्स की लॉन्चिंग होने वाली है. इस महीने बाइक्स के करीब सात नए मॉडल मार्केट में पेश होंगे. एक तरफ जहां कुछ बाइक निर्माता कंपनियां नई बाइक्स लॉन्च करेंगी. वहीं कुछ ऑटोमेटर अपने पुराने मॉडल में अपडेट के साथ आ रहे हैं.

बाइक के शौकीनों के लिए ये अगस्त का महीना नए मॉडल्स की लॉन्चिंग से भरा होने वाला है. मार्केट में जो बाइक कदम रखने वाली हैं, उनमें कई ब्रांडेड कंपनियों के मॉडल शामिल हैं. इन नई बाइक्स की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड, BSA, नॉर्टन और सुजुकी के मॉडल शामिल हो सकते हैं.

Royal Enfield New Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है. लेकिन अब कंपनी इस बाइक में अपडेट लेकर आने वाली है. इस बाइक में कुछ नए और एडवांस फीचर्स को शामिल किया जा रहा है. रॉयल एनफील्ड इस अपडेटेड मॉडल को 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है. 2024 क्लासिक 350 की कीमत 1.95 लाख रुपये से 2.2 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Royal Enfield Classic 350 Bobber

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर को भी 12 अगस्त को ही लॉन्च किया जा सकता है. ये बाइक क्लासिक 350 का बॉबर वर्जन होगी. ये बाइक J-सीरीज प्लेटफॉर्म के साथ मार्केट में आ सकती है. इस बाइक की कीमत 1.9 लाख रुपये से लेकर 2.1 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है.

BSA Gold Star 650

BSA गोल्ड स्टार 650 भी अगस्त महीने में दस्तक दे सकती है. ये बाइक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च हो सकती है. BSA की इस बाइक की कीमत 3 लाख रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Norton Commando 961

इस महीने 15 अगस्त के दिन ही दो और बाइक लॉन्च हो सकती हैं. नॉर्टन इस महीने दो बाइक्स की मार्केट में एंट्री कराने वाली है. नॉर्टन की इन बाइक्स में कमांडो 961 स्पोर्ट और कमांडो 961 कैफे रेसर का नाम शामिल है. कमांडो 961 स्पोर्ट 18 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये की रेंज के बीच आ सकती है. वहीं कमांडो 961 कैफे रेसर 18.5 लाख रुपये से लेकर 20.5 लाख रुपये की कीमत के बीच आने का अनुमान है.

Suzuki V-Strom 1050

सुजुकी की V-Strom 1050 के भी इसी महीने अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है. सुजुकी की इस बाइक को रक्षाबंधन के बाद 21 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. V-Strom 1050 की कीमत 14.4 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Triumph Daytona 660

इस त्योहार के सीजन में ट्रायम्फ भी अपनी बाइक मार्केट में उतार सकती है. ट्रायम्फ डेटोना 660 को जन्माष्टमी के अगले दिन 27 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है. ये बाइक 9 से 10 लाख रुपये की प्राइस-रेंज के बीच आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Manu Bhaker Gift: मनु भाकर की बरसों पुरानी तमन्ना होगी पूरी, गिफ्ट में मिलेगी ब्रांडेड कार और बाइक

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget