एक्सप्लोरर

Bikes Under 50 Thousand: 50 हजार रुपये में मिल रही ये शानदार बाइक्स, बजट पर नहीं होगा कोई असर

Best Bikes Under 50 Thousand Rupees: भारतीय बाजार में कुछ ऐसे स्कूटर और बाइक शामिल हैं, जिन्हें आप पचास हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. इसमें टीवीएस के मॉडल भी शामिल हैं.

Budget-friendly Bikes: हमारे देश में बाइक और स्कूटर की काफी डिमांड है. कई लोग बाइक और स्कूटर चलाना पसंद करते हैं. वहीं ये दो पहिया वाहन लोगों की रोज की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद करते हैं. आज भी लोग बाइक या स्कूटर खरीदने से पहले उसकी कीमत के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं. कई लोगों का इन दो पहिया वाहनों को खरीदने का बजट काफी कम होता है. पचास हजार रुपये की रेंज में लोग बाइक और स्कूटर की तलाश में रहते हैं.

अगर आप भी पचास हजार रुपये से कम की कीमत में स्कूटर या बाइक की तलाश में हैं, तो हम आपको ऐसे ही दो पहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं. इस प्राइस-रेंज में भारतीय बाजार में तीन ऑप्शन मौजूद हैं.

यो एज (Yo Edge)

यो एज (Yo Edge) एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस स्कूटर में चार्जिंग के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. इस ईवी में लगी बैटरी को फुल चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है. ये स्कूटर  25 kmph की टॉप-स्पीड देता है.

यो एज 5 कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में मौजूद है. इस ईवी में ग्रीन, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन दिया जा रहा है. इस स्कूटर की खास बात ये है कि ये एक बजट-फ्रेंडली ईवी है. इस स्कूटर की औसतन एक्स-शोरूम प्राइस 49,086 रुपये है.


Bikes Under 50 Thousand: 50 हजार रुपये में मिल रही ये शानदार बाइक्स, बजट पर नहीं होगा कोई असर

TVS XL 100 Comfort

टीवीएस XL 100 कंफर्ट को नए प्रीमियम शेड के साथ मार्केट में लाया गया है. इस बाइक में EcoThrust फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी (ETFi) का इस्तेमाल किया गया है. इस बजट-फ्रेंडली बाइक में मोबाइल चार्जिंग का फीचर दिया गया है. इस बाइक को आसानी से ऑन-ऑफ किया जा सकता है. इस बाइक में फ्यूल कैपेसिटी के 1.25 लीटर से नीचे जाने पर बाइक में री-फ्यूलिंग का इंडिकेटर शो होता है.

टीवीएस की ये बाइक 15 फीसदी से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है. इस बाइक का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, जिससे इस बाइक के मालिक को इसे पार्क करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसमें 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जिससे 6,000 rpm पर 4.4 PS की पावर मिलती है और 3,500 rpm पर 6.5 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. टीवीएस की इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 46,671 रुपये है.


Bikes Under 50 Thousand: 50 हजार रुपये में मिल रही ये शानदार बाइक्स, बजट पर नहीं होगा कोई असर

TVS XL 100 Heavy Duty

टीवीएस XL 100 हैवी ड्यूटी में भी ETFi इंजन लगा है. टीवीएस की इस बाइक में भी 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जिससे 6,000 rpm पर 4.3 bhp की पावर मिलती है और 3,500 rpm पर 6.5 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 44,999 रुपये है.


Bikes Under 50 Thousand: 50 हजार रुपये में मिल रही ये शानदार बाइक्स, बजट पर नहीं होगा कोई असर

ये भी पढ़ें

Hero Splendor Plus XTEC 2.0: हीरो स्प्लेंडर प्लस का नया मॉडल हुआ लॉन्च, मिल रहे ये धमाकेदार फीचर्स

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget