एक्सप्लोरर

वीकेंड पर अपनी कार से घूमने जा रहे हैं तो इन बातों को नजरअंदाज न करें

हाइवे पर अगर आपको रात में सफ़र पर निकलना पड़े तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं तो जिससे आपका सफ़र आसान बनेगा

नई दिल्लीः अपनी गाड़ी से वीकेंड पर घूमने का मजा कुछ खास ही होता है. खासतौर पर सुबह-सुबह की ड्राइव सबसे ज्यादा मजेदार बनती है, लेकिन दिक्कत तब आती है जब रात को लॉन्ग ड्राइव के लिए निकलना पड़े, हालांकि काफी लोगों को रात में ही ड्राइव करना पसंद है, लेकिन यहां कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी बन जाता है. तो अगर आप भी इस वीकेंड अपनी कार से घूमने जा रहे हैं तो यहां बताई जा रही बातों पर गौर करें, आपका सफ़र सुहाना बनेगा.

कार करें चेक

रात में सफर पर जाने से पहले अपनी कार को ठीक से चैक करें, जैसे हेडलैम्प्स, फोग लैम्प्स, कूलेंट की मात्रा और इंजन ऑयल की मात्रा देखना, आप अपने साथ एक्स्ट्रा इंजन ऑयल और कूलेंट रख सकते हैं.

हवा का सही प्रेशर

ड्राइव पर निकलते समय गाडी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें, इससे गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर किसी टायर का वाल्व खराब हो या लीक हो तो उसे ठीक करवा लें. ताकि रास्ते में टायर से हवा न निकले.

रफ़्तार पर कंट्रोल

रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें, कोशिश कीजिये कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा. अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं.

केबिन लाइट रखें ऑफ

रात में ड्राइव करते समय हमेशा केबिन लाइट बंद ही रखें. इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत नहीं होगी, साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता भी नहीं लग सकेगा, सेफ्टी के लिहाज से यह बेहतर है.

ऐसी जगहों पर गाड़ी न रोकें

रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी रोकने से बचें, और यदि बहुत जरूरी हो तो आप किसी पेट्रोल पम्प या ढाबे/रेस्टोरेन्ट पर गाड़ी को रोक सकते हैं. गाड़ी रोकते समय पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें.

पावरबैंक साथ में रखें

आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा आती है, लेकिन रात के सफर के दौरान एक पावर बैंक अपने साथ लेकर चलें, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें

बारिश में बाइक-स्कूटर चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget