एक्सप्लोरर

Best 125cc Bikes: इन 125 सीसी बाइक्स के दीवाने हैं लोग, माइलेज भी है जबरदस्त, जानें कीमत

बजाज की सीटी 125एक्स एक बेहतरीन बाइक मानी जाती है. इसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही देश में लॉन्च किया है. साथ ही इस बाइक में लोगों को ब्लू डिकल्स, एबोनी ब्लैक के साथ ग्रीन डिकल्स जैसे रंग मिलते हैं.

Best 125cc Bikes: देश में टू व्हीलर्स आम नागरिक की जरूरत बन चुकी है. डेली के कार्यों के लिए आज हर व्यक्ति को बाइक या स्कूटर की जरूरत पढ़ती है. इसीलिए मार्केट में टू व्हीलर्स की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में बाइक खरीदते समय लोग उसके फीचर्स और माइलेज को जरूर चेक करते हैं. बाजार में 125 सीसी की कई शानदार बाइक्स मौजूद हैं जिनकी कीमत भी कम हैं और ये बाइक्स ज्यादा माइलेज भी प्रदान करती हैं. आइए जानते हैं इन शानदार 125 सीसी बाइक्स के बारे में.

बजाज सीटी 125एक्स (Bajaj CT125X)

बजाज की सीटी 125एक्स एक बेहतरीन बाइक मानी जाती है. इसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही देश में लॉन्च किया है. साथ ही इस बाइक में लोगों को ब्लू डिकल्स, एबोनी ब्लैक के साथ ग्रीन डिकल्स जैसे कई रंगों का विकल्प मिल जाता है. इसके अलावा बाइक में 124.4 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया गया है. ये इंजन 10.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 11 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.


Best 125cc Bikes: इन 125 सीसी बाइक्स के दीवाने हैं लोग, माइलेज भी है जबरदस्त, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार ये बाइक 59.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. वहीं इस बाइक में ग्राहकों को हलोजन बल्ब, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप के साथ कई शानदार फीचर्स मिल जाते हैं. कंपनी ने इस बाइक कि एक्स शोरूम कीमत करीब 74 हजार रुपये रखी है.

होंडा साइन (Honda Shine)

होंडा साइन बाइक 125 सीसी सेगमेंट में एक धांसू बाइक मानी जाती है. इस बाइक में कंपनी ने दो वेरिएंट दिए हैं. ये बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक जैसे वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है. इसके अलावा ये बाइक ब्लैक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक और जेनी ग्रे मेटैलिक जैसे रंगों में आती है. बाइक में कंपनी ने 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 10.74 पीएस की अधिकतम पावर और 11 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.


Best 125cc Bikes: इन 125 सीसी बाइक्स के दीवाने हैं लोग, माइलेज भी है जबरदस्त, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार ये बाइक 55 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. साथ ही इस बाइक में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम, इंजन किल स्विच, डुअल पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं. इस बाइक कि शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 79800 रुपये है. वहीं टॉप मॉडल के लिए इसकी कीमत 83800 रुपये हो जाती है.

बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125)

बजाज ऑटो की पल्सर 125 कंपनी की बेहतरीन बाइक में से एक मानी जाती है. इस बाइक में कंपनी ने 124.4 सीसी का इंजन प्रदान कराया है. ये इंजन 12 पीएस की मैक्स पावर के साथ 11 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार ये बाइक करीब 51 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है.


Best 125cc Bikes: इन 125 सीसी बाइक्स के दीवाने हैं लोग, माइलेज भी है जबरदस्त, जानें कीमत

साथ ही बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और LCD कंसोल कॉल जैसे फीचर्स भी मौजूद है. कंपनी ने इस बाइक कि एक्स शोरूम कीमत 83414 रुपये रखी है.

यह भी पढ़ें: Electric Vehicles: वापस पैट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों पर लौटना चाह रहे आधे से ज्यादा EV मालिक, हुआ ये बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget