एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज जल्द लॉन्च करेगी अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर, देश की पहली CNG बाइक लाने की भी है तैयारी 

रिपोर्ट के अनुसार नया बजाज चेतक अर्बन वेरिएंट मौजूदा प्रीमियम ट्रिम को प्लेस कर सकता है. इसमें 2.9kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसमें 113 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलने की उम्मीद है.

Bajaj Chetak: हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज ऑटो आने वाले महीनों में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में एक एडवांस वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है. नए वेरिएंट में एक बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज की उम्मीद है. नया बजाज चेतक 4.25kWh BLDC इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा, जिसमें ज्यादा परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा रेंज मिलेगी. 

कैसा होगा एडवांस वेरिएंट

प्रीमियम ट्रिम के आधार पर, एडवांस वेरिएंट में एक बड़ा 3.2kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 126 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज देने में सक्षम होगा. मुख्य बदलावों में एक 5-7 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले मिलेगा, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न बाई टर्न नेविगेशन की सूचनाओं को दिखाएगा.

बढ़ेगी रेंज

रिपोर्ट के अनुसार नया बजाज चेतक अर्बन वेरिएंट मौजूदा प्रीमियम ट्रिम को प्लेस कर सकता है. इसमें 2.9kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसमें 113 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में 5 किमी ज्यादा है. स्कूटर के आकार में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जिसकी लंबाई 1894 मिमी, चौड़ाई 725 मिमी, ऊंचाई 1132 मिमी और व्हीलबेस 1330 मिमी है. हालांकि, नया प्रीमियम वेरिएंट लगभग 3 किलोग्राम हल्का होने का अनुमान है.

कंपनी लाएगी सीएनजी बाइक

अन्य अपडेट में, बजाज ऑटो एक नई बाइक की टेस्टिंग कर रही है. जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भारत की पहली सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिल होगी. एक टेस्टिंग म्यूल के जरिए बजाज सीटी से इंस्पायर्ड एक डिज़ाइन का खुलासा हुआ है, जिसमें एक कंटोर-फ्री फ्यूल टैंक के साथ-साथ टैंक सेक्शन और किनारों के आसपास मजबूत बॉडीवर्क मिलता है. यह बाइक संभवतः बजाज पल्सर NS125 वाले चेसिस फ्रेम पर बनाई गई है, जिसमें एक बड़े आकार के सीएनजी सिलेंडर को फिट किया गया है. सीएनजी टैंक के साथ 150cc इंजन से लैस इस मोटरसाइकिल में एक टेलीस्कोपिक फोर्क और एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नई बजाज सीएनजी बाइक 2024 में किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है.

यह भी पढ़ें :- टीवीएस की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पिछले महीने कंपनी ने बेंची इतनी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget