एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes: टू-व्हीलर सेगमेंट में धमाल मचाने वाली है बजाज और केटीएम की जोड़ी, रॉयल एनफील्ड को मिलेगी कड़ी टक्कर

भारत में केटीएम अपनी ड्यूक को 650cc सेगमेंट में RC और एडवेंचर बाइक पेश करने की तैयारी कर रही है. जिसके लिए कंपनी नया ट्विन-सिलेंडर इंजन तैयार कर रही है.

Upcoming Bajaj and KTM Bikes: बजाज ऑटो और ऑस्ट्रेलियन टू-व्हीलर निर्माता कंपनी केटीएम साथ मिलकर नए 650cc और 490cc इंजन वाली बाइक पर काम कर रहे हैं. 650cc इंजन वाली बाइक को खासतौर से चीन यूरोप और एशियाई बाजारों में बेचा जायेगा. ये दोनों कंपनियां साथ मिलकर पहले भी 10 लाख से ज्यादा बाइक का उत्पादन कर चुकी हैं.

बजाज की फैक्ट्री में होगा उत्पादन

जानकारी के मुताबिक, भारत में केटीएम अपनी ड्यूक को 650cc सेगमेंट में RC और एडवेंचर बाइक पेश करने की तैयारी कर रही है. जिसके लिए कंपनी नया ट्विन-सिलेंडर इंजन तैयार कर रही है. इन सभी मोटरसाइकिलों को बजाज की फैक्ट्री में बनाया जाएगा, साथ ही इन बाइक को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च भी किया जा सकता है. वहीं केटीएम चीन के CF-मोटो के साथ साझेदारी कर इन नई बाइक्स के लिए नया प्लेटफॉर्म भी तैयार कर रही है.

बजाज लाएगी 490cc बाइक

जल्दी ही बजाज ऑटो की तरफ से भी नई बाइक देखने को मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में एक नये 'ट्विनर' नाम का ट्रेडमार्क करवाया है. सर्टिफिकेट के मुताबिक, ये नाम बाइक और स्कूटर के लिए लिया गया है. बजाज ऑटो और केटीएम साझेदारी के तहत 490cc के पैरेलल-ट्विन इंजन पर कर रहे हैं, जिसे दोनों कंपनियां अपने आने वाले मॉडल में यूज करेंगी.

दोनों संभावित इंजन

जानकारी के मुताबिक, 490 रेंज की सभी मोटरसाइकिलों में 500cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जायेगा, जो 55PS से अधिक पावर जनरेट करने में सक्षम होगा. इसमें 270-डिग्री क्रैंकशाफ्ट होगा, जो इसे V-ट्विन इंजन जैसा एग्जॉस्ट साउंड देगा.

वहीं, 650 रेंज वाली बाइक में 650cc का इंजन दिया जायेगा, जो 80 से 100Hp की पावर जनरेट देने में सक्षम होगा. ट्रांसमिशन के लिए इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा. 

रॉयल एनफील्ड से होगी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, कंपनी 490 और 650 सीरीज वाली बाइक में भारत में केवल एडवेंचर, ड्यूक और RC बाइक्स ही उतारेगी. जिनका मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होगा, क्योंकि मौजूदा समय में रॉयल एनफील्ड 250cc से 650cc तक के सेगमेंट में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है.

यह भी पढ़ें- देखिए 2023 टोयोटा हिलक्स का फुल रिव्यू, बड़े ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ है शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget