एक्सप्लोरर

यूपी में कार की ऑटोमेटिक विंडो ने ले ली एक मासूम की जान, ऐसे हादसों से कैसे रहें सावधान?

Automatic Car Window Accident In UP: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक बच्चे की गर्दन कार की ऑटोमेटिक विंडो के बीच फंस गई और उसकी मौत हो गई.

Car Driving Safety Tips: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार, 10 मार्च के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में एक 1.5 साल के बच्चे की जान चली गई. इस हादसे के पीछे की वजह कार की ऑटोमेटिक विंडो है, जिसमें बच्चे की गर्दन फंसने से ये दिल दहला देने वाली घटना हुई है. ऐसे हादसों से बचने के लिए सतर्कता होना जरूरी है.

कैसे हुआ हादसा?

बलिया जिले के रहने वाले रोशन ठाकुर अपनी नई कार बलेनो की पूजा कराने के लिए मंदिर गए थे. परिवार के मुताबिक, रोशन ठाकुर का 1.5 साल का भतीजा कार की खिड़की से बाहर सिर निकालकर देख रहा था. तभी कार स्टार्ट हुई और गाड़ी में लगी ऑटोमेटिक विंडो बंद होने लगी. इस बंद होती कार की खिड़की के बीच ही बच्चे की गर्दन फंस गई और वह बेहोश हो गया. जब परिवार बच्चे को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा, तो वहां उस मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कैसे रहें ऐसे हादसों से सावधान?

कार चलाते वक्त कई तरह के हादसे हो सकते हैं. लेकिन इन हादसों से बचने का एक ही तरीका है कि सावधानी बरती जाए. बच्चों को कभी भी कार में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति के साथ भी बच्चे कार में सफर कर रहे हैं, तो उन पर हमेशा ही निगरानी रखने की जरूरत होती है. बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि वो अपना हाथ, सिर या शरीर का कोई हिस्सा गाड़ी के बाहर न निकालें.

इसके अलावा नई कार लेते वक्त उस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानना भी जरूरी है. ऑटोमेटिक कार में इन फीचर्स के बारे में ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. बच्चों के साथ ही बड़ों को भी गाड़ी में सावधानी से बैठना चाहिए. बच्चे को गाड़ी में सही से बैठाने के बाद ही कार स्टार्ट करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

80 हजार रुपये की रेंज में बेहतर माइलेज देने वाले स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेंगे कितने किलोमीटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget