एक्सप्लोरर

बीच रास्ते में हो गया है कार का टायर पंचर तो इन टिप्स की मदद से मिनटों में करें चेंज

अक्सर सफर पर जाते समय गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है. हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी गाड़ी के पंचर टायर को आसानी से बस कुछ ही देर में चेंज कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं जरूरी टिप्स.

सुहाना सफर भी उस वक्त बेकार हो जाता है जब बीच रास्त में गाड़ी का टायर पंचर हो जाए और हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. परेशानी उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब आपको टायर बदलना मुश्किल लग रहा हो. लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी गाड़ी के पंचर टायर को आसानी से 15 मिनट में बदल सकते हैं. आइए जानते हैं आसान टिप्स.

सबसे पहले साइड में लगाएं गाड़ी
अगर कभी आपकी गाड़ी बीच रास्ते में पंचर हो जाए तो सबसे पहले गाड़ी को साइड में लगाएं या फिर किसी खुली जगह पर कार को साइड में लगाने के बाद रेंच की मदद से पंचर हुए टायर के नट्स को ढीला करें. कई बार अक्सर नट्स काफी टाइट होते हैं इसलिए सबसे पहले उन्हें ढीला करना होगा, लेकिन ध्यान रहे सभी नट्स को पूरी तरह से न निकालें, वर्ना गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है.

ठीक से लगाएं जैक
उसके बाद जैक लगाना शुरू करें. जैक को सही तरीके से सेट करें. इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जैक को ठीक तरह से फिट करें वरना जैक गिर सकता है या कार का बैलेंस बिगड़ सकता है और आपको चोट लग सकती है. इसके बाद आराम से जैक को उठाएं और टायर्स के सभी नट्स को पूरी तरह से खोलकर, पंचर टायर को बाहर निकालें.

सावधानी से करें फिट
उसके बाद सही टायर को सावधानी से फिट करें, लेकिन जोर से या झटका देकर टायर को फिट न करें. जब टायर ठीक से लग जाए तब एक-एक नट को फिट करें. उसके बाद किसी पेट्रोल पंप जाकर टायर में सही तरीके से हवा भरवा लें.

ट्यूबलेस टायर का करें यूज
एक बात का ध्यान रखें अगर चलते-चलते आपकी कार पंचर हो जाए तो आप हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी की स्पीड स्लो करें. सेफ्टी के लिए आप अपनी कार में ट्यूबलेस टायर्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि पंचर होने पर ये टायर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने नहीं देते.

ये भी पढ़ें

Bike Tips: झटके देकर बार-बार बंद हो जाती है बाइक तो हो सकती है ये खराबी, जानिए कैसे करें इसे ठीक

कार में बहुत काम आता है ये खास फीचर, लंबे सफर में भी नहीं होती थकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले साल आएगी 100% एथेनॉल वाली कार! जानिए क्या बोली सरकार
अगले साल आएगी 100% एथेनॉल वाली कार! जानिए क्या बोली सरकार
कितनी है नई थार की कीमत? खरीदने से पहले जान लें जवाब
कितनी है नई थार की कीमत? खरीदने से पहले जान लें जवाब
लेजेंडर या फिर फॉर्च्यूनर, किस कार में ज्यादा मिलेगा फायदा?
लेजेंडर या फिर फॉर्च्यूनर, किस कार में ज्यादा मिलेगा फायदा?
अब EV भी बेचेगा सऊदी, क्राउन प्रिंस ने लॉन्च की CEER की पहली इलेक्ट्रिक कार
अब EV भी बेचेगा सऊदी, क्राउन प्रिंस ने लॉन्च की CEER की पहली इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती
2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती
प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब से शुरू होगी शूटिंग?
'कल्कि 2898 एडी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब से शुरू होगी शूटिंग?
SIR विवाद में कूदी CJP, आशुतोष रांका बोले- '...लिस्ट में ज्ञानेश कुमार सबसे ऊपर'
SIR विवाद में कूदी CJP, आशुतोष रांका बोले- '...लिस्ट में ज्ञानेश कुमार सबसे ऊपर'
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स फाइनल में किया निराश
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स फाइनल में किया निराश
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
आज 20 किमी की पदयात्रा करेंगे सोनम वांगचुक, कहा- 'लद्दाख देश को बुला रहा...'
आज 20 किमी की पदयात्रा करेंगे सोनम वांगचुक, कहा- 'लद्दाख देश को बुला रहा...'
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
IIT रुड़की में प्रोफेसर बनने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
IIT रुड़की में प्रोफेसर बनने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
Embed widget